एक्सप्लोरर

Lakshadweep Tourism: 'ज्यादा टूरिस्ट आए तो संभाल नहीं पाएंगे', भारत-मालदीव विवाद के बीच लक्षद्वीप के सांसद का दावा, जानिए ऐसा क्यों कहा

Lakshadweep Tourism Challenges: लक्षद्वीप के एक सांसद ने बताया है कि वहां पर होटल्स की संख्या कम है. सीधी उड़ान भी कम हैं और ईको सिस्टम भी बहुत अधिक पर्यटकों की अनुमति नहीं देता है.

Lakshadweep Tourism infrastructure:  लक्षद्वीप में अगर अधिक संख्या में पर्यटक जाएंगे तो समस्या हो जाएगी. यह दावा देश के केंद्र शासित प्रदेश (लक्षद्वीप) से सांसद मोहम्मद फैजल ने किया है. उन्होंने कहा है कि लक्षद्वीप के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह भारी संख्या में पर्यटकों की संख्या संभाल पाए. मौजूदा समय में वहां होटलों की संख्या भी कम है, साथ ही सीधी उड़ानों की भारी कमी है और अगर इन बाधाओं को दूर भी कर लिया जाता है तो द्वीप के नाजुक ईकोसिस्टम को देखते हुए पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित ही रखना होगा.

अंग्रेजी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी' को दिए इंटरव्यू के दौरान सांसद फैसल ने बताया कि कोरल से बना लक्षद्वीप बहुत संवेदनशील और पारिस्थितिक रूप से बेहद नाजुक है. यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त न्यायमूर्ति रवींद्रन आयोग ने एक "एकीकृत द्वीप प्रबंधन योजना" बनाई थी. आयोग की इस रिपोर्ट में पर्यटकों की संख्या को सीमित रखने और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर भी सुझाव दिया गया है. आयोग की सलाह के चलते लक्षद्वीप इस समय "उच्च-स्तरीय नियंत्रित पर्यटन" पर ध्यान दे रहा है. केंद्र शासित प्रदेश अत्यधिक नियंत्रित पर्यटन के जरिए अधिकतम राजस्व जुटाने की योजना बना रहा है. आने वाले पर्यटकों को इस बात की सहमति भी देनी होगी कि उनकी तरफ से कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे.

Lakshadweep में सिर्फ 10 द्वीप पर रहते हैं लोग
लक्षद्वीप कुल 36 द्वीपों का समूह है जिनमें केवल 10 पर ही लोग रहते हैं. मौजूदा समय में वहां की सिर्फ 8 से 10 फीसदी आबादी पर्यटन पर निर्भर है. 32 किलोमीटर स्क्वायर के एरिया में फैले लक्षद्वीप के कुछ ही द्वीप लोगों के लिए खुले हैं. यानी उन द्वीपों के अलावा पर्यटकों को कहीं और जाने की अनुमति नहीं है. फिलहाल वहां के प्रशासक प्रफ्फुल खोड़ा पटेल हैं. 

India-Maldives में कैसे शुरू हुआ था विवाद? 
भारत और मालदीव के बीच पनपा राजनयिक विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद शुरू हुआ था. सोशल मीडिया पर पीएम के लक्षद्वीप टूर से जुड़ी कुछ तस्वीरें आई थीं, जिन पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. भारत की ओर से इसे लेकर कड़ा रुख अपनाया गया था. सोशल मीडिया पर भी हिंदुस्तानी यूजर्स ने इसे न सिर्फ मुद्दा बनाया बल्कि मालदीव जाने के बजाय लक्षद्वीप जाकर वैकेशन मनाने की अपील की. यही वजह रही कि कई लोगों ने मालदीव की प्लान्ड ट्रिप कैंसल कीं. मालदीव ने इस आर्थिक चोट के बाद डैमेज कंट्रोल के रूप में उक्त तीनों मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था. हालांकि, वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इस दौरान चीन के साथ संबंधों को मजबूत करने पर बल देते नजर आए.

 ये भी पढ़ें:बदलते मौसम की होगी अंतरिक्ष से निगरानी, फरवरी में ISRO लॉन्च करेगा INSAT-3DS सैटेलाइट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget