एक्सप्लोरर

Sonam Wangchuk Climatic Fast: सोनम वांगचुक ने 9 दिनों बाद खत्म किया अनशन, ये थी मांग

Mountain Ecology: लद्दाख की नाजुक पर्वतीय पारिस्थितिकी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक 9 दिनों से अनशन पर थे.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: लद्दाख के शीर्ष पर्यावरणविद् और जाने-माने इनोवेटर सोनम वांगचुक ने लेह में अपना नौ दिवसीय अनशन समाप्त कर दिया है. वांगचुक लद्दाख की नाजुक पर्वतीय पारिस्थितिकी और देश के लोगों की सुरक्षा के महत्व को दर्शाने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनशन शुरू किया था.

वांगचुक ने लेह के एनडीएस स्टेडियम में 18 जून से अनशन शुरू किया था, जिसने सैकड़ों लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया. शुरुआत में अनशन की योजना सात दिनों की थी लेकिन उन्होंने इसे दो दिन और बढ़ा दिया और सोमवार (26 जून) को इसे समाप्त किया.

फरवरी में भी किया था अनशन

इससे पहले वांगचुक ने इसी साल फरवरी में शून्य से नीचे के तापमान में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर पांच दिवसीय भूख हड़ताल की थी. तब पूरे लद्दाख से हजारों लोग उनके साथ शामिल हुए. 

पर्यावरण के नाजुक खतरों पर किया ध्यान आकर्षित

सोनम वांगचुक के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' बनी है, जो ब्लॉकबस्टर रही थी. वांगचुक केंद्र सरकार और पूरी दुनिया का ध्यान लद्दाख में पर्यावरणीय खतरों, यहां के पर्यावरण के नाजुक खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करने और उसके लिए सुरक्षा उपायों की मांग करने के लिए अनशन पर बैठे थे. 

मिल चुका है मैग्सेसे पुरस्कार

सोनम वांगचुक का जन्म साल 1966 में हुआ था, जिनको 2018 में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वांगचुक ने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की हुी है और वह हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL) के निदेशक रह चुके हैं. 

इसके साथ ही उन्हें इनोवेटिव स्कूल, स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) की स्थापना के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने 1988 में लद्दाख के बच्चों और युवाओं का समर्थन करने और उन छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए SECMOL की स्थापना की थी. साल 1994 में, वांगचुक ने सरकारी स्कूल प्रणाली में सुधार लाने के लिए ऑपरेशन न्यू होप शुरू किया था.

ये भी पढ़ें: ABP C Voter Survey: मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी में कड़ी टक्कर, मुद्दों से लेकर सीटों और सीएम चेहरे तक...सर्वे में जानें हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget