एक्सप्लोरर

Kushinagar Well Incident: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, कुएं में गिरने से 13 बच्चों और महिलाओं की मौत

People Died In Wedding Program: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हो गया. यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

People Died In Kushinagar's Wedding Program: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हो गया. यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 13 बच्चों और महिलाओं की मौत हो गई. इनमें दो बच्चे शामिल हैं. इससे पहले जानकारी आई थी कि 11 की मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब शादी से संबंधित रस्में निभाई जा रही थीं. इस दौरान बच्चे और महिलाएं कुएं के स्लैब पर बैठे थे, जो वजन ज्यादा हो जाने के कारण टूट गया और सभी कुएं में गिर गए. हादसे ने शादी की खुशियों का मातम में बदल दिया है. फिलहाल, प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई है. शवों को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया है.

कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा पहले कहा था, "हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 2 लोगों की हालत गंभीर है. प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी." उन्होंने कहा, "नौरंगिया टोला गांव में एक पुराना कुआं था, जो स्लैप से ढका था. पूजा-पाठ (शादी से संबंधित रस्में) के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे, इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया." बता दें कि यह हादसा बुधवार की रात करीब 9 बजे हुआ है.

सीएम योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, "यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं."

ये भी पढ़ें-Punjab Election 2022: abp न्यूज़ से Arvind Kejriwal बोले- पंजाब के लोगों को पुराने नेताओं से नफरत

Punjab Election 2022: CM Charanjit Channi के 'यूपी-बिहार के भइया' वाले बयान पर सियासी घमासान, विपक्षी नेताओं ने सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं रूप कुमारी
'आरोपी सांसद को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन', राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या बोलीं रूप कुमारी
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति

वीडियोज

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget