एक्सप्लोरर

Kumaraswamy Attacks BJP: 'यह कर्नाटक है, यहां आपकी राजनीति नहीं चलेगी', कुमारस्वामी का अमित शाह पर वार

Kumaraswamy Targets BJP: एच डी कुमारस्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पार्टी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की राजनीती नहीं चलेगी. उनकी पार्टी बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेगी.

Kumaraswamy Targets Amit Shah: जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी राजनीति की शैली कर्नाटक में नहीं चलेगी. पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार क्षेत्रीय पार्टी के खिलाफ अमित शाह की टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इसे 'एक परिवार का एटीएम' कहा था और दावा किया था कि इसके लिए मतदान करना कांग्रेस के लिए मतदान करने जैसा होगा.

विधानसभा चुनावों के लिए तैयार कुमारस्वामी

आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में कुमारस्वामी ने कहा कि इलेक्शन के लिए पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची मकर संक्रांति के बाद आने की उम्मीद है. पार्टी पहले ही 93 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर चुकी है. कुमारस्वामी ने कहा, "उन्होंने (शाह) कहा है कि (बीजेपी का) किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. कौन उनके दरवाजे पर गया था? क्या हम एक समझौते की तलाश में गए थे? मैं 120 सीटों (224 सदस्यीय विधानसभा में) से अधिक सीटें प्राप्त करने के उद्देश्य से अपनी पार्टी का आधार बना रहा हूं. मैं दिन में 20 घंटे काम कर रहा हूं. मैं अर्जी लेकर कांग्रेस या बीजेपी के दरवाजे पर नहीं गया."

अमित शाह JDS से डरते हैं?

पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ये भी कहा कि 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने दावा किया था कि जनता दल (सेक्युलर) को वोट देने का मतलब बीजेपी को वोट देना है और उनकी पार्टी को बी टीम कहा गया था. कुमारस्वामी का मानना है कि अब बीजेपी के अमित शाह जनता दल (सेक्युलर) को कांग्रेस की बी टीम कह रहे हैं. अब अमित शाह यह भी दवा कर रहे हैं कि जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को वोट देना कांग्रेस को वोट देने जैसा होगा. यह जनता दल (सेक्युलर) के बारे में डर दिखाता है.  

चुनाव से पहले ‘ऑपरेशन लोटस’

कुमारस्वामी ने बीजेपी पर उन निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य पार्टियों के मजबूत जीतने योग्य उम्मीदवारों को लुभाने की योजना बनाने का आरोप लगाया, जहां पार्टी कमजोर है. उन्होंने कहा, "यह चुनाव से पहले 'ऑपरेशन लोटस' है." उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक है, यहां आपकी राजनीति नहीं चलेगी. मैं किसी के दरवाजे पर नहीं गया था, कांग्रेस और बीजेपी दोनों गठबंधन की मांग करते हुए मेरे दरवाजे पर आए थे."

यह भी पढ़े :  Delhi: क्रिसमस से न्यू ईयर तक दिल्ली में खूब चले जाम! 218 करोड़ रुपये की लोगों ने पी शराब, टूटा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget