एक्सप्लोरर

केजरीवाल की मजीठिया से माफी पर 'आप' में बवाल, विश्वास बोले- थूककर चाटने वाले पर क्या यकीन करें

अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल नेता विक्रम मजीठिया से माफी मांग ली है. केजरीवाल ने मजीठिया पर ड्रग्स रैकेट के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त उन्होंने जो आरोप लगाए थे वो गलत थे. केजरीवाल की माफी के बाद आम आदमी पार्टी में बगावत हो गई है.

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल नेता विक्रम मजीठिया से माफी मांग ली है. केजरीवाल ने मजीठिया पर ड्रग्स रैकेट के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त उन्होंने जो आरोप लगाए थे वो गलत थे. केजरीवाल की माफी के बाद आम आदमी पार्टी में बगावत हो गई है. पंजाब में पार्टी नेता सुखपाल खैरा ने केजरीवाल की माफी पर सवाल उठाए हैं.

एबीपी न्यूज़ को बड़ी जानकारी ये मिली है कि ड्रग्स रैकेट पर बनी एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट पंजाब हाईकोर्ट को सौंप दी है. एसटीएफ ने इस रिपोर्ट में बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और ड्रग्स रैकेट पर कई गंभीर बातें कही हैं. इस रिपोर्ट से बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं.

पंजाब यूनिट में बगावत

एबीपी न्यूज़ के खुलासे पर पंजाब में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि मजीठिया पर ये आरोप अभी से नहीं काफी लंबे समय से लग रहे हैं. सबको पता है कि ड्रग्स तस्करी के लिए जो लोग बाहर से आते थे वो मजीठिया के घर में रुकते थे और उनकी गाड़ियों में घूमते थे. अरविंद केजरीवाल की माफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब कोई राय मांगेगा तब ही तो राय दी जाएगी.

जानकारों के मुताबिक पंजाब आम आदमी पार्टी में सबकुछ सही नहीं लग रहा. आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई में बगावत हो गई है. खैरा ने कहा कि केजरीवाल की माफी की टाइमिंग अजीब है. वहीं आप नेता कुमार विश्वास ने भी केजरीवाल पर शायराना अंदाज में हमला बोला है. विश्वास ने कहा कि थूक कर चाटने वाले पर क्या यकीन करें.

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया कौन हैं?

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पत्नी के भाई यानी साले हैं. मजीठिया बादल सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में वो मजीठिया विधानसभा सीट से शिरोमणी अकाली दल के विधायक हैं. 2007 और 2012 में भी विधायक रह चुके हैं. सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर के भाई हैं. हरसिमरत कौर अभी केंद्र की बीजेपी सरकार में मंत्री हैं.

एसटीएफ की रिपोर्ट की बड़ी बातें?

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को लेकर एसटीएफ ने कई गंभीर खुलासे किए गए हैं. एसटीएफ ने कहा है कि ड्रग्स रैकेट में उनकी भूमिका की जांच के लिए बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. रिपोर्ट में एसटीएफ ने ये भी कहा है कि ड्रग्स रैकेट में मजीठिया की भूमिका की जांच होनी चाहिए. ड्रग्स रैकेट में मजीठिया को क्लीन चिट नहीं दी गई है.

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जो आरोपी ड्रग्स रैकेट में पकड़े गए हैं, उन्होंने मजीठिया को पैसे देने की बात कही है. इसलिए मजीठिया के बैंक अकाउंट्स की जांच होनी चाहिए.

एसटीएफ ने ये रिपोर्ट 31 जनवरी 2018 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट को दी थी. हाईकोर्ट ने ये रिपोर्ट पंजाब की कैप्टन सरकार को ये कहते हुए भेजी है कि अब सरकार इस पर अगली कार्रवाई करे. 34 पेज की रिपोर्ट में एसटीएफ चीफ ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ईडी की केस फाइल का हवाला दिया है.

मजीठिया ने केजरीवाल पर किया था केस

बिक्रम मजीठिया ने 20 मई 2016 को अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. मजीठिया ने इन लोगों पर छवि खराब करने का आरोप लगाया था.

आज चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए मीजीठिया ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक समय था. लेकिन मैंने सभी आरोपों को गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि यह शायद भारत के इतिहास में पहला मौका है जब एक मुख्यमंत्री ने निराधार आरोपों पर इस तरह माफी मांगी है. मजीठिया ने कहा कि अब वो अपना केस वापस ले लेंगे.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget