एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में एक आतंकी ढेर, 2 से 3 आतंकियों के अब भी छिपे होने की आशंका

कल ही सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया था. जिसमें से एक पाकिस्तान का रहने वाला था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आज तड़के कुलगाम के मोहनपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया और दो से तीन आतंकियों के अब भी छिपे होने की आशंका है. मुठभेड़ देर रात से जारी है.

कल ही सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के जंगलों में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के कोकरनाग के कचवान वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां तलाशी और धरपकड़ अभियान चलाया.

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए.

उन्होंने बताया कि इनमें से एक की पहचान नजीर मीर के तौर पर हुई है. मीर अनंतनाग का रहने वाला है. मुठभेड़ स्थल से मिली सामग्री से यह खुलासा हुआ कि अन्य व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये दोनों जैश के आतंकवादी थे. उन्होंने बताया कि मीर हाल में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था.

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादी कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार के कई अन्य मामलों में लिप्त था. कई आतंकवादी अपराधों और कई आतंकी आपराधिक मामलों में बराबर की भागीदारी की वजह से पुलिस उसकी तलाश में थी. साथ ही उसके खिलाफ कई आतंकवादी मामले भी दर्ज थे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget