एक्सप्लोरर

यूपीः उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की सदस्यता खत्म, अब नहीं रहे विधायक

विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब कुलदीप सेंगर विधायक नहीं रहे. इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने अधिसूचना जारी की है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है. विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब कुलदीप सेंगर विधायक नहीं रहे. इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने अधिसूचना जारी की. विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सजा के एलान के दिन से ही उनकी सदस्यता खत्म मानी जाएगी. उनकी सदस्यता 20 दिसंबर 2019 से ही समाप्त मानी जाएगी.

कुलदीप सिंह सेंगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर बांगरमऊ विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. रेप में सजा के एलान के चार महीना पहले पार्टी ने सेंगर को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

क्या कहा था कोर्ट ने?

सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा था कि वह जनता के एक सेवक हैं. यह जनता के विश्वास के प्रति किया गया विश्वासघात है. पीड़िता को नुकसान पहुंचाने और चुप कराने के लिए हर संभव कठोर कृत्य किए गए.

कोर्ट ने कहा था कि सभी पहलुओं को देखते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है. इसके साथ ही उसपर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, जिसमें से 10 लाख रुपये पीड़िता को और 15 लाख रुपये अभियोजन को मिलेंगे.

क्या है मामला?

मामला 2017 का है. नाबालिग लड़की ने कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है. न्याय की मांग को लेकर आरोप लगाने वाली लड़की ने सीएम योगी के घर के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी.

उसी महीने की तीन तारीख को पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी. पीड़िता ने विधायक कुलदीर सेंगर पर जेल में हत्या कराने का आरोप भी लगाया था.

पीड़िता की हुई मौत

पिछले साल रायबरेली में पीड़िता जब कार से जा रही थी, एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में पीड़िता बुरी तरह जख्मी हो गई और उनके दो संबंधियों की मौत हो गई.

पीड़िता को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया और इस केस की जांच भी सीबीआई को सौंप दी गई. विपक्षी दलों ने कुलदीप सिंह सेंगर पर हादसे की साजिश रचने का आरोप लगाया.

उन्नाव केस: कुलदीप सिंह सेंगर को झटका, HC ने सजा निलंबित करने से इंकार किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget