एक्सप्लोरर

कुलदीप बिश्नोई ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना, बोले- सिंधिया और पायलट के साथ व्यवहार से कार्यकर्ता मायूस

कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी आलाकमान से यह आग्रह भी किया कि उन नेताओं को कुछ और जिम्मेदारी देनी चाहिए जो 30-35 वर्षों से कुर्सियों पर जमे हैं और कोई चुनाव नहीं लड़ा.

नई दिल्ली: राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे वरिष्ठ नेताओं पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट के साथ हुए व्यवहार से कायकर्ताओं में बहुत निराशा है.

कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी आलाकमान से यह आग्रह भी किया कि उन नेताओं को कुछ और जिम्मेदारी देनी चाहिए जो 30-35 वर्षों से कुर्सियों पर जमे हैं और कोई चुनाव नहीं लड़ा.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र बिश्नोई ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने और सचिन पायलट के बगावत करने से कांग्रेस को बहुत नुकसान हुआ है और आलाकमान को राज्यों में बीजेपी को टक्कर देने के लिए जनाधार वाले नेताओं को आगे लाना चाहिए.

कुलदीप बिश्नोई ने कहा, ‘‘ मैंने सोशल मीडिया में सिंधिया और पायलट के साथ एक तस्वीर डाल दी तो लोग अफवाहें फैलाने लगे कि मैं बीजेपी में जा रहा हूं. बीजेपी के लोगों में इतनी घबराहट है कि वो इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं.’’ उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, ‘‘ हम समुंदर हैं हमें ख़ामोश रहने दो, ज़रा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे.’’

हरियाणा विधानसभा के सदस्य ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘सिंधिया और पायलट मेरे अच्छे दोस्त हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है. वो बहुत बेहतरीन नेता हैं, इसमें भी कोई दो राय नहीं है. उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान हो रहा है. उनके साथ पार्टी ने जो व्यवहार किया, उससे कार्यकर्ताओं में बहुत मायूसी है.’’

बिश्नोई ने मौजूदा समय में कांग्रेस के निर्णयों में दखल रखने वाले वरिष्ठ नेताओं को परोक्ष रूप से निशाने पर लेते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस आलाकमान से कहना चाहूंगा कि राज्यों में जन नेताओं को आगे लेकर आएं क्योंकि वही लोग भाजपा को टक्कर दे पाएंगे. जो लोग पिछले 30-35 वर्षों से कुर्सियों पर जमे बैठे हैं और कोई चुनाव भी नहीं लड़ा, उन्हें कोई और जिम्मेदारी दी जाए क्योंकि हम बहुत बड़े युद्ध के लिए जा रहे हैं.’’

उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे और पार्टी में उनके सिर्फ दो नेता, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी हैं. बिश्नोई ने दावा किया, ‘‘हम जन्मजात कांग्रेसी हैं. हमने कांग्रेस कभी नहीं छोड़ी। हमने सिर्फ यह कहा कि हरियाणा में असली कांग्रेस चौधरी भजनलाल की कांग्रेस है. इसलिए हमने ‘हरियाणा जनहित कांग्रेस’ को लेकर संघर्ष किया था। मैं कभी भाजपा या बसपा के दरवाजे पर नहीं गया। वो लोग मेरे दरवाजे पर आए थे. बाद में हमारे साथ धोखा किया गया.’’

कुलदीप बिश्नोई ने कहा, ‘‘मेरे दो नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं. हालांकि इसका मुझे तीन-चार साल से बहुत नुकसान हो रहा है. लेकिन मैं परवाह नहीं करता. राहुल और प्रियंका मेरे नेता हैं और रहेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget