एक्सप्लोरर

फॉर्मूला ई फंडिंग मामले में KTR की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने मामला किया दर्ज

ED Registered Case Against KTR: एफआईआर में रामा राव को मुख्य आरोपी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को आरोपी नंबर 2 और सेवानिवृत्त नौकरशाह बीएलएन रेड्डी को आरोपी नंबर 3 के रूप में नामित किया गया था.

ED Registered Case Against KTR: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (20 दिसंबर, 2024) को हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस के लिए किए गए भुगतान से जुड़े एक मामले में बीआरएस नेता केटी रामा राव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. इसी मामले में तेलंगाना हाई कोर्ट की ओर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों को 30 दिसंबर तक बीआरएस नेता को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिए गए थे, जिसके कुछ देर बाद ये केस दर्ज हुआ है. 

यह आदेश हाई कोर्ट के जस्टिस नटचराजू श्रवण कुमार वेंकट ने दिया, हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए याचिकाकर्ता को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई पर अगले सप्ताह तक के लिए रोक लगा दी. सरकार को भी अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया.

केटीआर के खिलाफ क्या है फॉर्मूला-ई रेस का मामला? 

तेलंगाना एसीबी ने गुरुवार (19 दिसंबर, 2024) को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक रामा राव के खिलाफ हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस आयोजित करने के लिए पिछले शासन के दौरान कथित तौर पर भुगतान, जिसमें से कुछ भुगतान विदेशी मुद्रा में बिना मंजूरी के किया गया था, को लेकर मामला दर्ज किया. राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हाल ही में इस मुद्दे पर रामा राव के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दी थी. 

FIR में केटीआर मुख्य आरोपी

एफआईआर में रामा राव को मुख्य आरोपी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को आरोपी नंबर 2 और सेवानिवृत्त नौकरशाह बीएलएन रेड्डी को आरोपी नंबर 3 के रूप में नामित किया गया था. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं और आईपीसी के तहत आपराधिक विश्वासघात और साजिश से निपटने वाली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

क्या था मामला?

इस साल की शुरुआत में, सरकार ने अरविंद कुमार से फॉर्मूला-ई रेस से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा था, जिसमें सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. इसमें से अधिकांश विदेशी मुद्रा में था. बाद में, फॉर्मूला-ई ने नई तेलंगाना सरकार पर अनुबंध के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हैदराबाद ई-प्रिक्स को रद्द करने की घोषणा की. भारत में दूसरी फॉर्मूला-ई रेस 10 फरवरी को आयोजित होने वाली थी.

यह भी पढ़ें- क्या छिन जाएगी प्रियंका गांधी की सांसदी? BJP नेता नव्या हरिदास ने कर दिया 'खेला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget