एक्सप्लोरर

Exclusive: 'क्राइम सीन पर वकील, नेता और प्रिंसिपल के आदमी पहुंचे थे...', ABP न्यूज के 'ऑपरेशन RG कर' में बड़ा खुलासा

एबीपी न्यूज के 'ऑपरेशन आरजी कर' में कोलकाता रेप की घटना पर अहम खुलासे सामने आए हैं. पोस्टमार्टम टीम में शामिल एक डॉक्टर ने जो बताया, वो हैरान करने वाला है.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले में हर गुजरते दिन के साथ नए खुलासे हो रहे हैं. ये खुलासे चौंकाने के साथ ही महिला डॉक्टरों और पेशेवर चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं. 

इसी कड़ी में एक बड़ा खुलासा हुआ है जो एबीपी न्यूज के 'ऑपरेशन आरजी कर' में सामने आया है. ये खुलासा पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के माफिया तंत्र की पोल खोल रहा है जो घटना के बाद एक्टिव हो गया था. इसके साथ ही ये भी पता चला कि महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद केस को कैसे डिरेल किया गया?

पोस्टमार्टम टीम में शामिल एक डॉक्टर ने इसकी तरफ इशारा किया है. उनसे पोस्टमार्टम करते वक्त दबाव होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया. हालांकि, उन्होंने जो कहा वो भी चौंकाना वाला है और कुछ और ही संकेत कर रहा है.

उन्होंने कहा, 'मुझे तो ऐसा कोई प्रेशर नहीं दिया गया लेकिन हो सकता है कि मैं वहां पर थी इसलिए वो ऐसा कुछ नहीं कर पाए.' बता दें कि अटॉप्सी पैनल में कुल तीन डॉक्टर शामिल थे. डॉक्टर ने इस बात की भी आशंका जताई कि वारदात में एक से ज्यादा लोग भी शामिल हो सकते हैं. 

रिपोर्टर- जो इंजरी है, क्या वो एक आदमी से हो सकती हैं क्या?

डॉक्टर- ये तो बहुत ही साइंटिफिकल है. ऐसे भी हो सकता है, वैसे भी हो सकता है. संभावना है कि एक से ज्यादा लोग हों.

अगला खुलासा साजिश की तरफ इशारा कर रहा है. डॉक्टर ने जो अगला राज खोला, वो साबित करने के लिए काफी है कि क्राइम सीन पर जानबूझकर सबूतों से छेड़छाड़ हुई.

सबूतों से हुई छेड़छाड़?

रिपोर्टर- आपको क्यों रोका गया अंदर जाने से?

डॉक्टर- सभी को ही रोका गया था.

रिपोर्टर- कुछ ऐसी भी बात चल रही है कि पुलिस के साथ कोई नेता भी आया था?

डॉक्टर- बहुत सारे लोग आए थे, स्वास्थ्य भवन से भी बहुत सारे लोग आए थे. ऐसे भी लोग थे जिनको क्राइम सीन में नहीं रहना चाहिए थे. सब प्रिंसिपल के लोग थे.

रिपोर्टर- अस्पताल का स्टाफ था या बाहर का?

डॉक्टर- बाहर का स्टाफ था, एक वकील था जिसे बुलाया गया था. 

ये भी पढ़ें: डॉक्टर संदीप घोष के ऊपर है खुद मुख्यमंत्री ममता का हाथ, ABP न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget