एक्सप्लोरर

आंदोलनकारी डॉक्टर्स का ममता को दो टूक, कहा- मांगें पूरी होने तक काम बंद, प्रदर्शन जारी रहेगा

बंगाल में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी है, मांगे नहीं माने जाने तक उन्होंंने काम पर लौटने से मना कर दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बातचीत के बाद भी चिकित्सक काम पर लौटने को तैयार नहीं.

Kolkata rape and murder case: कोलकाता के आर जी कर अस्पताल मामले में आंदोलनकारी चिकित्सकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक वो किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे पाएंगे और उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा. आंदोलनकारी चिकित्सकों ने कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है.

आंदोलनकारी चिकित्सकों में से एक चिकित्सक ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो जाते हम अपना काम बंद करके स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय पर प्रदर्शन जारी रखेंगे. हम आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले के संबंध में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वो हमारे साथ न्याय करेंगे.

 चिकित्सकों के समूह ने कहा कि वे मंगलवार को कोर्ट की सुनवाई के बाद एक बैठक करेंगे और अपना 'काम बंद करने' और प्रदर्शन की आगे की रणनीति की रुपरेखा तय करेंगें.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से लौटने के बाद चिकित्सक 'स्वास्थ्य भवन' में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर मुख्यमंत्री और चिकित्सकों के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई.

इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात आंदोलनकारी चिकित्सकों की मांगों को मानते हुए घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटा दिया जाएगा और उनके खिलाफ जांच की जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाएं जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बातचीत ‘सफल’ रही और चिकित्सकों की करीब 99 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं और हमें उम्मीद है कि चिकित्सक जल्द ही अपने काम पर लौटेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
IDFC First Bank घोटाला: 645 करोड़ के फंड की हेराफेरी, 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी
IDFC First Bank घोटाला: 645 करोड़ के फंड की हेराफेरी, 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी
CEC और मस्जिद डिमोलिशन को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए मुस्लिम कई नेता
CEC और मस्जिद डिमोलिशन को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए मुस्लिम कई नेता

वीडियोज

Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget