एक्सप्लोरर

KMC Election 2021 Result: कोलकाता निकाय चुनाव नतीजों में भी 'खेला होबे', क्लीन स्वीप की ओर 'दीदी' की TMC

KMC Election 2021: 2015 चुनाव में TMC ने 114 वार्ड जीते थे, जबकि वामपंथियों ने 15. BJP 6 वार्ड जीतने में सफल रही, कांग्रेस ने 5, अन्य को 3 वार्ड मिले थे. बाद में कई विपक्षी पार्षद TMC में शामिल हो गए.

Kolkata Municipality Election Results: कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) की सभी 144 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस ने 89 सीटों पर जीत हासिल की और 44 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों में बीजेपी ने 1 सीट जीती और 3 सीटों पर आगे चल रही है. CPI ने 1, CPI(M) ने 1, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 3 सीट जीती है.

कुल 11 काउंटिंग सेंटर हैं. हर मतगणना केंद्र में 7 से 10 टेबल पर गिनती हो रही है. मतगणना केंद्र में 3 लेयर सेक्योरिटी है, 200 मीटर में धारा-144 लागू है और कुल 3 हजार पुलिस तैनात हैं. हर मतगणना केंद्र में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. काउंटिंग की वीडियोग्राफी की जा रही है. कुल 950 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला होगा.

चुनाव में हिंसा

छिटपुट हिंसा के बीच रविवार को कोलकाता नगर निगम का चुनाव संपन्न हुआ था. बमबारी में एक व्यक्ति के घायल होने समेत हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक करीब 63.37 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. मतदान के दौरान कुल 453 शिकायतें मिली थी, जबकि कुल गिरफ्तारी 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया गया था. हिंसा में तीन लोग घायल हुए थे. कोलकाता नगर निकाय चुनाव के रुझानों पर बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि यह जोर जबरदस्ती और बंदूक के दम पर चुनाव लड़ा गया था और लोकतंत्र की हत्या करके वोट डलवाए गए थे.

बीजेपी सहित विरोधी दलों ने चुनाव में हिंसा का आरोप लगाते हुए फिर से चुनाव कराने की मांग की है. चुनाव के दौरान हिंसा और गलत वोटिंग हुई है ऐसा आरोप लगाते हुए बीजेपी ने सारे 144 वार्ड में री-पोलिंग की मांग की है. CPM ने भी 17 वार्ड में री-पोलिंग की मांग की है. जबकि TMC ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. आज मतगणना से यह तय होगा कि फिर से कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) पर TMC का राज होगा या BJP का जनाधार बढ़ेगा.

KMC चुनाव में एक कांग्रेसी उम्मीदवार को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोलकाता नगर निगम चुनाव में पार्टी के एक उम्मीदवार को शहर के उत्तरी हिस्से में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने पीटा और उनके कपड़े फाड़ डाले. रविवार रात हुई इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है जोकि मतदान खत्म होने के कुछ घंटे बाद का बताया जा रहा है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने आरोप को खारिज किया और दावा किया उनके दल के समर्थक इस कथित घटना में शामिल नहीं थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget