एक्सप्लोरर

डॉक्टर्स की हड़ताल: कोलकाता के मेयर की डॉक्टर बेटी सबाह बोलीं- TMC समर्थक होने पर शर्मिंदा हूं

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है. इस पर टीएमसी सरकार की तरफ से की जा रही कार्रवाइयों पर अब कोलकाता के मेयर की बेटी डॉक्टर सबाह हकीम का बयान आया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है. इससे पहले हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार दोपहर दो बजे तक काम पर लौटने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश को नहीं माना और हड़ताल जारी रखने का फैसला किया. इन डॉक्टरों को भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) का साथ मिला है. आईएमए ने आज ‘अखिल भारतीय विरोध दिवस’ घोषित किया है. ऐसे में कोलकाता के मेयर और पश्चिम बंगाल के मंत्री फ़रहाद हकीम की बेटी सबाह हकीम, जो एक डॉक्टर हैं, ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से की जा रही कार्रवाइयों की निंदा की है. सबाह हकीम ने विरोध जताते हुए कहा कि डॉक्टरों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध और काम के लिए सुरक्षा का अधिकार है. एक फेसबुक पोस्ट में सबाह हकीम ने लोगों से गुहार की कि वे सरकार से सवाल करें कि गुंडे अभी भी अस्पतालों के आसपास थे क्यों घूम रहे हैं और डॉक्टरों की पिटाई क्यों कर रहे थे. सबाह ने बुधवार-गुरुवार की आधी रात के करीब सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा, ''एक टीएमसी समर्थक होने के नाते मैं नेताओं की चुप्पी पर बहुत शर्मिंदा हूं.'' हकीम ने लिखा, "उन रोगियों की क्या गलती है?'' सबाह ने सुझाव दिया कि उन्हें (रोगियों को) सरकार से सवाल करना चाहिए कि सरकारी अस्पतालों में तैनात पुलिस अधिकारी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्यों कुछ भी नहीं करते हैं? उन्होंने पोस्ट में लिखा कि लोग कृपया सरकार से सवाल करें कि जब गुंडों से भरे दो ट्रक नजर आए तो उन पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की गई.'' उन्होंने लिखा, "कृपया सवाल करें कि गुंडे अभी भी अस्पतालों के आसपास क्यों हैं और डॉक्टरों की पिटाई क्यों कर रहे हैं? हमें शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है. हमें काम पर सुरक्षा का अधिकार है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget