एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: 'दीदी के नाते आई हूं, ये UP नहीं है जो...', जूनियर डॉक्टर्स को मनाने पहुंचीं CM ममता बनर्जी ने क्या-क्या दी दलील, जानें

Kolkata Doctor Rape Case: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आप लोगों के सड़क पर होने की वजह से मैं भी रातों को सो नहीं सकी हूं. पहरेदार के तौर पर मुझे जागना पड़ा है.

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार (14 सितंबर) दोपहर को अचानक साल्टलेक में जूनियर डॉक्टरों के धरना स्थल पर पहुंच गईं. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आपसे मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि आपकी 'दीदी' के तौर पर मिलने आई हूं. जो उत्तर प्रदेश में कार्रवाई हुई, मैं ऐसा नहीं करूंगी. मैं आपसे अपील करती हूं कि उन्हें अपनी समस्याओं को हल करने और काम पर वापस लौटने के लिए कुछ समय दें.

जूनियर डॉक्टर्स बीते महीने से आरजी कर अस्पताल में रेप और हत्या मामले में न्याय की मांग में आंदोलन कर रहे हैं. इससे पहले गुरुवार (12 सितंबर) को लाइव प्रसारण की जिद की वजह से ममता के साथ आंदोलनकारी डॉक्टरों की प्रतिनिधिमंडल की बैठक नहीं हो सकी थी.

मैं मांगों का अध्ययन करूंगी- CM ममता

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं छात्र आंदोलन का नेतृत्व करके आगे आई हूं, मैंने भी अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है, मैं आपके संघर्ष को समझती हूं. मुझे अपनी स्थिति की चिंता नहीं है. कल पूरी रात बारिश हुई, आप यहां धरना देकर बैठे थे, मैं पूरी रात चिंतित रही. आपकी मांगों को सुनने के बाद मैं उनका अध्ययन करूंगी. मैं अकेले सरकार नहीं चलाती, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी मांगों का अध्ययन कर समाधान जरूर निकालूंगी. जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सजा जरूर मिलेगी.

'प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी सरकार'

सीएम ममता ने कहा कि मैं आपसे थोड़ा समय मांग रही हूं. राज्य सरकार आपके (प्रदर्शनकारी डॉक्टरों) खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी. मैं आपसे काम पर लौटने का अनुरोध करती हूं. अस्पताल के विकास, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा से जुड़े सभी काम शुरू कर दिए गए हैं और आगे भी किए जाएंगे. प्रदर्शनकारियों से काम पर लौटने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार उनके लिए चिंतित हैं और कई मरीज इसलिए मर गए, क्योंकि उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पाई.

मैं केवल आपसे अपील कर सकती हूं- ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैं आपको मजबूर नहीं कर सकती. मैं केवल आपसे अपील कर सकती हूं. उन्होंने कहा कि जब सीपीआईएम सत्ता में थी, तब मैंने 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी. लेकिन तत्कालीन सरकार की ओर से कोई भी मुझसे बात करने नहीं आया. यह मेरा आखिरी प्रयास है. मैं वादा करती हूं कि कोई अन्याय नहीं होगा.  

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, जवानों ने पूरे इलाके को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget