एक्सप्लोरर

Kolkata Murder Case: ना कोई शर्म, ना डर...कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- 'फांसी पर लटका दो'

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में रेप-मर्डर केस को लेकर देशभर में डॉक्टर्स विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर केस नहीं सुलझता है तो इसे सीबीआई को सौंपा जाएगा.

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान संजय रॉय के तौर पर हुई है, जो अस्पताल का कर्मचारी नहीं है. मगर उसे अक्सर ही कैंपस की बिल्डिंग में आते-जाते देखा जाता था. पुलिस ने आरोपी को शनिवार (10 अगस्त) को गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय रॉय कोलकाता पुलिस के साथ सिविक वॉलंटियर के तौर पर काम करता था. सिविक वॉलंटियर ट्रैफिक को मैनेज करने और आपदा आने पर मदद करने सहित कई तरह के कामों में पुलिस की सहायता के लिए भर्ती किए जाते हैं. इन्हें संविदा पर भर्ती किया जाता है. हर महीने सिविक वॉलंटियर को 12000 रुपये की सैलरी भी दी जाती है. हालांकि, इन्हें नियमित पुलिसकर्मी की तरह सुविधाएं नहीं मिलती हैं. 

कोलकाता पुलिस का कब हिस्सा बना आरोपी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय रॉय कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप में एक वॉलंटियर के तौर पर 2019 में शामिल हुआ था. मगर फिर उसे पुलिस वेलफेयर सेल में शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद एक बार फिर से उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पुलिस आउटपोस्ट में काम करने को भेज दिया गया. इस वजह से उसके पास अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट्स तक पहुंच थी. 

पुलिसकर्मी होने का रौब झाड़ता था आरोपी संजय रॉय

संजय रॉय अस्पताल में चलने वाले एक रैकेट का हिस्सा था, जो मरीजों के रिश्तेदारों से वहां एडमिट कराने के नाम पर पैसे ऐंठता था. अगर मरीजों को सरकारी अस्पताल में बेड नहीं मिलता तो संजय मरीजों के रिश्तेदारों से पास के नर्सिंग होम में बेड ढूंढने के लिए भी पैसे लेता था. पुलिसकर्मी नहीं होने के बाद भी संजय कभी-कभी पुलिस बैरक में रहने के लिए वह अपने संपर्कों का इस्तेमाल करता था. 

वह केपी यानी कोलकाता पुलिस लिखी टी-शर्ट पहनकर घूमता था. उसकी बाइक पर भी केपी टैग लगा हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खुद को कोलकाता पुलिस के कर्मी के तौर पर दिखाता था. यही वजह थी कि उसके झूठे रौब के चलते कई वॉलंटियर्स को लगता था कि वह सच में एक पुलिसकर्मी ही है. 

मुझे फांसी पर लटका दो: आरोपी संजय रॉय

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पुलिस ने जैसे ही पूछताछ शुरू की, वैसे ही आरोपी संजय ने अपना अपराध कबूल लिया. उसने इस घिनौने अपराध के लिए कोई पछतावा भी नहीं दिखाया. पुलिस से उसने कहा, "अगर तुम चाहो तो मुझे फांसी पर लटका दो." बताया गया है कि उसके मोबाइल फोन में अश्लील कंटेट भी मिला है. आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए पहचान कर गिरफ्तार किया गया. 

आरोपी हत्या और दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद अपने घर गया और सो गया. उठने पर उसने सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े भी धोए. पुलिस को उसके जूतों पर खून के धब्बे मिले हैं. फिलहाल आरोपी 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें: Kolkata Rape-Murder Case Live: 'केस CBI को सौंप देंगे, अगर पुलिस...', महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले पर बोलीं CM ममता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget