एक्सप्लोरर

कोच्चि एयरपोर्ट में घुसा पानी, शनिवार तक विमानों की आवाजाही बंद

कोच्चि: लगातार बारिश और पेरियार नदी पर बने बांध का फाटक खोले जाने के चलते कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पानी घुस गया है.  एयरपोर्ट प्रशासन ने वहां से शनिवार तक सभी उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया है. आने-जाने वाले सभी उड़ानों को तिरुवनंतपुरम या कालीकट स्थानांतरित कर दिया. नागर विमान मंत्रालय ने उड़ानों को मुम्बई या दूसरों स्थानों पर भेजने के बजाय केरल के अन्य हवाईड्डों का इस्तेमाल करने का राज्य का अनुरोध मान लिया है.

मंत्री ने ने ट्वीट कर दी जानकारी

नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, ‘हमने सभी घरेलू और विदेशी एयरलाइनों से कोचिन की अपनी उड़ानों के लिए त्रिवेंद्रम या कालीकट से टाइम टेबल तय करने को कहा है. इंटरनेशनल उड़ानों के संदर्भ में विशेष व्यवस्था की जरुरत होगी जो आपातस्थिति को ध्यान में रखकर मंजूर की गयी है. डीजीसीए समन्वय कायम कर रहा है.' राज्य सरकार के इस अनुरोध पर कि छोटे विमानों को कोच्चि में नौसेना के हवाई अड्डे का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए, मंत्री ने कहा कि मंत्रालय छोटे विमान के लिए वैकल्पिक लैंडिंग स्थानों की संभावना पर गौर कर रहा है.

मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने नागर विमानन महानिदेशालय और विमानपत्तनम प्राधिकरण को फंसे हुए यात्रियों को कॉलसेंटर सुविधा प्रदान करने और सभी बचाव एजेंसियों को जरुरी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ताकि प्रकृति की इस मार को झेल रहे लोगों को यथाश्रेष्ठ सहयोग किया जाए.

राज्य सरकार चला रही है विशेष सुविधा

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने सचिवालय में आवश्यक बैठक बुलायी थी. उन्होंने अधिकारियों से तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में विमानों से उतरने वाले यात्रियों को राज्य सरकार की बसों से उनके गंतव्यों तक पहुंचाने का इंतजाम करने को कहा. कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने पहले दोपहर दो बजे तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित रखने का फैसला किया था.

सीआईएएल ने बाद में एक और परामर्श जारी कर कहा कि शनिवार दोपहर तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित रखने का फैसला किया गया है. केरल में बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई, मरने वालों की संख्या बढ़ कर 67 पहुंच चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget