एक्सप्लोरर

जानिए कौन है आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, ऑपरेशन 'ऑल आउट' को भी दिया था अंजाम

दिल्ली पुलिस में एसएन श्रीवास्तव को एक तेजतर्रार अधिकारी के तौर पर जाना जाता है. बतौर डीसीपी उन्होंने दक्षिण पश्चिम और उत्तर जिले का प्रभार संभाला था. वे दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक डिवीजन में भी तैनात रह चुके हैं.

नई दिल्ली: यूटी काडर 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. एसएन श्रीवास्तव राजधानी दिल्ली में दक्षिण पश्चिम और उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात रह चुके हैं. इसके अलावा वह दिल्ली पुलिस मुख्यालय यातायात प्रशिक्षण में संयुक्त आयुक्त के पद के अलावा दिल्ली पुलिस के बेहतरीन समझे जाने वाले आतंकवादी निरोधक स्पेशल सेल में भी लंबे समय तक विशेष आयुक्त रहे हैं.

श्रीवास्तव वीआईपी सुरक्षा देने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में भी प्रतिनियुक्ति पर तैनात रहे हैं. एसएन श्रीवास्तव के पास स्थानीय अपराधियों से लेकर आतंकवादी संगठनों से निपटने का बड़ा अनुभव है. डीसीपी पद पर रहते हुए उन्होंने और  उनकी टीम ने मिलकर कुख्यात नीतू ढाबलिया और मुन्ना बजरंगी का एनकाउंटर किया था. इसके अलावा स्पेशल सेल में उनके कार्यकाल में 3 दर्जन से ज्यादा आतंकवादी गिरफ्तार किए गए थे और कुख्यात आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की कमर पूरी तरह से टूट गई थी. कुख्यात अब्दुल करीम टुंडा की गिरफ्तारी भी उनके ही कार्यकाल में नेपाल बॉर्डर से की गई थी.

सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान श्रीवास्तव ने ऑपरेशन 'ऑल आउट' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनके नेतृत्व में  सीआरपीएफ ने सेना के साथ मिलकर कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था. जिसमें अनेक बड़े आतंकवादी मारे गए थे. एसएन श्रीवास्तव को इसके बाद सीआरपीएफ में ही विशेष निदेशक के पद पर तैनात किया गया था.

जहां से उन्हें 4 दिन पहले दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था बनाया गया था. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हो रहे दंगों को देखते हुए श्रीवास्तव की तैनाती की गई थी. शाम 7:30 बजे उनकी तैनाती हुई और 8:30 बजे उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली जाफराबाद मौजपुर रोड खाली करा दिया था और उसके अगले 24 घंटों में उन्होंने दंगा ग्रस्त इलाकों पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन का नियंत्रण करा दिया था.

ये भी पढ़ें-

एस एन श्रीवास्तव होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, कल संभालेंगे पद, अमुल्या पटनायक की जगह लेंगे

कोरोना का बुरा असर: शेयर बाजारों में कोहराम, सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, डाउ जोंस में सबसे बड़ी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget