एक्सप्लोरर

कभी सांसद के पीए थे, अब बनेंगे त्रिपुरा के सीएम, जानिए बिप्लब देब से जुड़ी हर खास बात

आज बीजेपी के बिप्लब देब त्रिपुरा के 10 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उन्होंने पिछले 25 साल से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज लेफ्ट पार्टी को हराकर बीजेपी को धमाकेदार जीत दी है.

नई दिल्ली: बिप्लब देब त्रिपुरा के 10वें सीएम बन जाएंगे. उन्होंने पिछले 25 साल से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज लेफ्ट पार्टी को हराकर बीजेपी को एक धमाकेदार जीत दिलाई है. बीजेपी ने त्रिपुरा में 35 सीटों पर जीत हासिल की है, जो कि किसी करिश्मे से कम नहीं है. अब बिप्लब त्रिपुरा में बीजेपी की सहयोगी पार्टी आईपीएफटी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं. लेकिन बिप्लब देब आखिर हैं कौन और उन्होंने कैसे ये मुकाम हासिल किया?

48 साल के बिप्लब देब ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत त्रिपुरा से दूर दिल्ली में की थी. सबसे पहले वो संघ के स्वयंसेवक बने और फिर बीजेपी के संगठन तक पहुंचे. बिप्लब देब ने बेहद कम वक्त में ही त्रिपुरा की राजनीति में अपनी जगह बनाई और लेफ्ट की सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में कामयाब हुए. उनके साथ काम करने वाले लोग बताते हैं कि इन सबके पीछे उनके स्वयंसेवक होने की ट्रेनिंग है. पिछले 25 साल से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज लेफ्ट सरकार को हराना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन बीजेपी ने ये कर दिखाया. लेफ्ट को बीजेपी ने लोकतांत्रिक तरीके से मात दी. इन सब के पीछे त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब की कड़ी मेहनत मानी जा रही है. दक्षिण त्रिपुरा के उदयपुर में बिप्लब देव का जन्म हुआ था. 1998 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद वो दिल्ली पहुंचे. यहां पर उन्हे आरएसएस नेता गोविंदाचार्य ट्रेनिंग मिली. बिप्लब देव साल 1998 से 2015 तक दिल्ली में रहे. 2015 में बिप्लब देब को त्रिपुरा भेजा गया और बेहद कम समय में ही जनवरी 2016 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया. इससे पहले दिल्ली में बिप्लब एक लंबे समय तक बीजेपी सांसद गणेश सिंह के पीए के तौर पर काम करते रहे. गणेश सिंह के मुताबिक बिप्लब देब के भीतर शुरूआत से ही लोगों से जुड़ने की अदभुत क्षमता थी. त्रिपुरा में पार्टी की कमान मिलते ही बिप्लब देब ने हर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए आवाज़ उठाई. लोगों के घर-घर तक गए. जानकारों के मुताबिक वो एक नए चेहरे हैं. उनके दामन पर कोई दाग भी नहीं था और यही वजह है कि लोगों ने उन्हें अपने सिर माथे पर बिठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget