एक्सप्लोरर

अमरनाथ हमला: IB ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, जानें कौन-कौन हमले के पीछे?

देश में जब-जब बड़े आतंकी हमले हुए उसमें लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों का नाम सामने आया है. लेकिन इस बार एक चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ है कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला लश्कर और हिजबुल ने मिलकर किया है.

नई दिल्ली: देश में जब-जब बड़े आतंकी हमले हुए उसमें लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों का नाम सामने आया है. लेकिन इस बार एक चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ है कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला लश्कर और हिजबुल ने मिलकर किया है. इस हमले के मास्टरमाइंड के तौर पर पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल का नाम सामने आ रहा है. हालांकि अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

यह भी पढ़ें-  अमरनाथ आतंकी हमला: उद्धव का केंद्र पर निशाना, ‘आतंकियों के बैग में गोमांस होता तो वो जिंदा नहीं बचते’

एबीपी न्यूज़ को खुफिया विभाग के सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है. आईबी ने गृह मंत्री को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें बताया गया है लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन दोनों आतंकी संगठनों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है. इस हमले में भी पाकिस्तानी हाथ होने के पक्के सबूत भी मिले हैं.

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमले के दौरान जिस गोली का इस्तेमाल किया गया वो पाकिस्तान की है. बस और यात्रियों पर चलाई गई गोली एके 47 राइफल की है और जिस ग्रेनेड लॉन्चर UBGL का इस्तेमाल हुआ है वो चीन का है.

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा हमला: J&K पुलिस की बड़ी लापरवाही, मृतक लिस्ट में जारी किया जीवित महिला का नाम

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हमले की पूरी साजिश पाकिस्तान के रहने वाले लश्कर के कमांडर इस्माइल ने रची थी. इस्माइल का पूरा नाम मोहम्मद अबू इस्माइल है. ये दक्षिण कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर का कमांडर है. स्थानीय आतंकी संगठनों के साथ इसके अच्छे रिश्ते हैं और स्थानीय आतंकी इसे मदद भी करते हैं.

अमरनाथ हमला: IB ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, जानें कौन-कौन हमले के पीछे?

इस्माइल के बारे ये जानकारी भी मिली है कि ये कुछ महीने पहले पुलवामा और बडगाम में हुई बैंक लूट में भी शामिल था. खुफिया सूत्रों के मुताबिक अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में इस्माइल के साथ दो पाकिस्तानी आतंकी और दो स्थानीय आतंकी शामिल थे. हमले के लिए लश्कर के आतंकी इस्माइल को हिजबुल के स्थानीय आतंकियों ने मदद दी थी. बस पर फायरिंग के दौरान आतंकी बस में घुसकर बस को अपने कब्जे में लेना चाहते थे.

यह भी पढ़ें-  DETAIL: आखिर इस बस के साथ CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस का घेरा क्यों नहीं था?

खुफिया सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की नजर उन बसों पर थी जो अमरनाथ यात्रा के काफिले से अलग चल रही थीं. मतलब ऐसी बसें जो सुरक्षा घेरे से बाहर थीं. आतंकी ताक लगाए  बैठे थे और सोमवार रात उन्हें मौका मिल गया.

bus-580x395

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस हमले के लिए आतंकियों ने बाकायदा तीन दिन तक इलाके की रेकी भी की थी. ये आतंकी भेड़ चराने वाले गरड़िये के भेष में पूरे इलाके में घूम रहे थे और अमरनाथ यात्रा के काफिले पर लगातार नजर रखे हुए थे.

यह भी पढ़ें- वायरल सच: क्या जिस बस पर हमला हुआ उसे सलीम नहीं हर्ष चला रहा था?

लश्कर और हिजबुल पर शक की बड़ी वजह ये भी है, क्योंकि हिजबुल के सरगना सैयद सलाउद्दीन ने कुछ दिन पहले ही अमरनाथ यात्रा पर हमले की धमकी दी थी.

खुफिया एजेंसियों ने भी अमरनाथ यात्रा के लिए आतंकी खतरे का अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद 40 हजार जवानों की तैनाती पूरी यात्रा के लिए की गई थी लेकिन चार-पांच आतंकी 40 हजार सुरक्षा कर्मियों पर भारी पड़े और सात अमरनाथ यात्रियों ने अपनी जान गंवानी पड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget