एक्सप्लोरर

जानिए यूपी-एमपी समेत अब तक किन-किन राज्यों ने मुफ्त में टीका देने का ऐलान किया है

केंद्र सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू करने का ऐलान किया है. वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कई राज्यों ने अपने यहां मुफ्त टीका लगाने की घोषणा की है. आइए देखते हैं कौन-कौन से राज्यों में मुफ्त में वैक्सीनेशन किया जाएगा.

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 1 मई से देश भर में 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी. फिलहाल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है. वहीं एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू करने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद कई राज्यों ने अपने यहां मुफ्त टीका लगाने की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने निशुल्क टीकाकरण का ऐलान किया है. जानिए किन-किन राज्यों ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है.

1-मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में 18 वर्ष से  अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क वगाई जाएगी.

2- उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भी राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि  18 वर्ष के ऊपर के सभी आयुवर्ग के लोगों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी.

3- छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त कोरोना रोधी टीका लगाने का ऐलान किया है. बुधवार को ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, “छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी. अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे. केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे.”

4- असम

असम में भी 18 साल से अधिक आयु के लोगों का मुफ्त वैक्सीनेशन किया जाएगा. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट भी किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘‘असम में 18 से 45 की आयु के सभी लोगों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका उपब्लध करवाया जाएगा. भारत सरकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में टीका मुहैया करा रही है.’’ उन्होंने कहा कि असम आरोग्य निधि के लिए पिछले साल आवंटित राशि का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘आज ही हमने टीके की एक करोड़ खुराक के लिए भारत बायोटेक को ऑर्डर दिया है.’’

5- बिहार

बिहार राज्य में पहले से ही मुफ्त वैक्सीनेशन किया जा रहा है. प्राइवेट अस्पताल हो या सरकारी अस्पताल सब जगह लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर एक बार फिर कहा कि राज्य में सभी लोगों को निशुल्क वैक्सीन दी जाएगी.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा है, ‘‘18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत एक मई से की जाएगी और इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. गौरतलब है कि बिहार में बुधवार को 45 वर्ष से ऊपर के 75671 लोगों ने टीका लगवाया और प्रदेश में अबतक 6267491 लोग टीका लगवा चुके हैं .

6-केरल

केरल में भी लोगों को निशुल्क कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी. इस संबंध में बुधवार शाम को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि उनकी सरकार 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाएगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना महामारी के कारण राज्य वित्तीय संकट झेल रहे हैं ऐसे में केंद्र को राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया करानी चाहिए.

ये भी पढ़ें

ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार, कहा- हम लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 24638 नए मामले, 249 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget