एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता की गाड़ी तोड़ने वाले किन्नरों का सच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दावा कर रहा है कि बीजेपी विधायक की गाड़ी है जिस पर किन्नरों ने पत्थर फेंका है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दावा कर रहा है कि बीजेपी विधायक की गाड़ी है जिस पर किन्नरों ने पत्थर फेंका है.

क्या दिख रहा है वीडियो में? वीडियो ट्रैफिक में ही खड़ी एक कार से बनाया जा रहा है जिसमें मौजूद आदमी इन किन्नरों के बारे में कुछ कमेंट्री भी कर रहा है. पीले सूट में खड़ा किन्नर अचानक गाड़ी की ड्राइवर सीट की तरफ बढता है लेकिन जैसे ही गाड़ी बढ़ने लगती है किन्नरों के तेवर भी बदल जाते हैं. एक गाड़ी के पीछे शीशे पर हमला करता है वहीं दूसरा सड़क से पत्थर उठाकर गाड़ी पर फेंक देता है.

कुछ सेकेंड बाद वही सफेद कार आगे से यूटूर्न लेती है और सड़क के इस पार ख़ड़े किन्नर एकदम से सड़क से पत्थर उठाकर सड़क के उस पार दौड़ना शुरू कर देते हैं. हरे सूट वाला किन्नर हाथ में बड़ा सा पत्थर लेकर बढ़ता है औऱ पत्थर फेंकते ही गाड़ी का पीछे का शीशा टूट जाता है और गाड़ी वहीं रूक जाती है.

गाड़ी रूकते ही किन्नर वहां से भागने लगते हैं लेकिन तभी गाड़ी से दो लोग निकलते हैं. गुस्से से तिलमिलाया आदमी पत्थर उठाता है औऱ किन्नर पर हमला कर देता है. किन्नर वहां से भाग खड़े होते हैं और ये लोग उन्हें पकड़ने के लिए उनका कुछ दूर तक पीछा करते हैं. लेकिन वहीं वीडियो खत्म हो जाता है इसलिए आगे क्या हुआ ये पता नहीं लग पाता.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल वीडियो की पड़ताल एबीपी न्यूज़ ने वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि जिसकी गाड़ी पर हमला किया गया है वो बीजेपी नेता सुखचैन सिंह की है. सुखचैन सिंह ने कहा, ''गाड़ी मेरी थी, घटना द्वारका के आशीर्वाद चौक की है. 17 जनवरी को शाम करीब 3-4 बजे मैं वहां से गुजर रहा था.रेडलाइट पर जब गाड़ी खड़ी थी तो तीन-चार किन्नर वहां पर आ गए और शीशा खटका कर मुझसे पैसे का डिमांड करने लगे.मैंने जब पैसे देने से मना कर दिया तो वो गंदी-गंदी गालियां निकालने लगी. पहले पत्थर मारा गाड़ी पर और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया.''

एबीपी न्यूज़ ने घटना का दूसरा पक्ष जानने के लिए किन्नरों से संपर्क करने की कोशिश की. एबीपी न्यूज़ उसी चौराहे पर गया लेकिन वहां कोई किन्नर नहीं मिला.

घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी. पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की गई हालांकि सुखचैन सिंह ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.फिलहाल वो कोई कारवाई नहीं चाहते हैं.

हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Earthquake Updates: भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
9 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा और 2 घंटे की हिरासत..., दिनभर चले राहुल के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
9 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा और 2 घंटे की हिरासत..., दिनभर चले राहुल के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
INDIA Bloc March Highlights: 2 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, किंग्सवे कैंप से निकले
Highlights:2 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, किंग्सवे कैंप से निकले

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget