एक्सप्लोरर

सिनेमा हॉल की सीट पर एड्स फैलाने वाली सुई का चौंकाने वाली सच्चाई

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही दावा एक मैसेज के जरिए किया जा रहा है जो लोगों में खौफ पैदा कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में दावा है कि सिनेमा हॉल की सीट रखी एक सुई आपको AIDS का मरीज बना सकती है.

क्या लिखा है वायरल मैसेज में ? कुछ हफ्ते पहले एक मूवी थियेटर में एक महिला को महसूस हुआ कि जिस सीट पर वो बैठी है वहां उसे कुछ चीज चुभ रही है. जब उसने उठ कर देखा तो वहां एक इंजेक्शन की सुई थी जिसपर एक संदेश कागज पर लिखा हुआ था- ' अब आप HIV रोग से संक्रमित हैं ' हम आप सभी से मात्र इतना चाहते है कि आप ऐसी क्रियाएं करने से पूर्व सावधानी बरतें. सभी सार्वजनिक बैठने के स्थानों पर बैठने से पहले ध्यान से जांच करके ही बैठे.

ये मैसेज यहीं खत्म नहीं होता. इसमें दिल्ली में हुई एक घटना का जिक्र है जिसमें दिल्ली के प्रिया सिनेमा हॉल का नाम लिया जा रहा है. दावा है कि एक लड़की जैसे ही सिनेमाहॉल की सीट पर बैठी उसे सुई चुभी. जब उसने उठकर देखा तो वहां एक कागज था जिस पर लिखा था- HIV संक्रमित लोगों के परिवार में आपका स्वागत है.

मैसेज इसलिए भी डर पैदा कर रहा है क्योंकि इसे एक आईएएस अफसर के हवाले से वायरल किया जा रहा है. मैसेज में सबसे नीचे अरविंद खामिटकर, IAS, डायरेक्टर ऑफ मेडिकल & रिसर्च डिवीजन, चेन्नई लिखा है.

क्या है वायरल दावे का सच? वायरल दावे का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने इसकी पड़ताल की. वायरल मैसेज में दिल्ली के वसंत विहार इलाके में प्रिया सिनेमाहॉल का जिक्र किया गया था. हमने वायरल मैसेज का सच जानने के लिए प्रिया सिनेमा से संपर्क किया.

सिनेमाहॉल के मैनेजर ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया लेकिन ऑफ कैमरा ऐसी किसी भी घटने से इंकार किया. साउथ दिल्ली के एसीपी ने भी ऐसी किसी घटना से इंकार किया. यानि दिल्ली के प्रिया सिनेमाहॉल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था जैसा कि वायरल मैसेज में बताया गया था.

मैसेज में चेन्नई के अफसर का नाम था इसलिए हमने चेन्नई में डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च डिवीजन के डायरेक्टर अरविंद खामिटकर को ढूंढना शुरू किया. चेन्नई में हुई पड़ताल में पता चला कि ना तो वहां अरविंद खामिटकर नाम का ना तो कोई आईएएस अफसर हैं और ना ही कोई ऐसा संस्थान.

क्या एक सुई हमें AIDS दे सकती है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम चेन्नई के "द डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन में डॉ. एस. मिनी जैकब से मिले. मिनी जैकब यहां कि एमडी, प्रोफेसर और HOD है. वे काफी समय से एचआईवी पर रिसर्च कर रही हैं.

मिनी जैकब ने बताया, ''ये गलत है.. ये पूरी तरह से गलत है. लोगों को इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए. ये सिर्फ एक अफवाह है. आपको इस तरह से HIV नहीं हो सकता. ये एक कमजोर वायरस है. ये बाहरी वातावरण में जिंदा नहीं रह सकता. दुनिया में किसी को भी इस तरह से HIV नहीं हुआ है. डॉ. मिनी ने बताया कि ये मैसेज पहले भी अलग-अलग नामों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

हमारी सिनेमाहॉल में सुई से एड्स फैलाने वाला मैसेज झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget