एक्सप्लोरर

अब टीवी देखना होगा बहुत सस्ता, सिर्फ 130 रुपये में देखें मनपंसद 100 फ्री और पेड चैनल

अब केबल और डीटीएच उपभोक्ता 130 रुपए (जीएसटी सहित 154) वाले पैक में पसंद के 100 फ्री टू एयर के साथ पेड चैनल भी देख सकेंगे. यह व्यवस्था इससे पहले नहीं थी.

नई दिल्ली: भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) अब टेलीविजन देखना सस्ता कर रहा है. ट्राई के नए नियम 1 फरवरी, 2019 से प्रभावी हो जाएंगे. नए नियमों के मुताबिक अब आप अपने पसंद की 100 चैनल 130 रुपए (जीएसटी सहित 154) रुपये में देख पाएंगे. आसान भाषा में नए नियमों को समझें तो अब आपको केवल उन्ही चैनलों के लिए पैसे देने होंगे जो आप देखना चाहते हैं. इसे और आसान भाषा में समझे तो 31 जनवरी तक उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के 100 चैनल चुनकर इनके बारे में केबल या डीटीएच (डायरेक्ट टु होम) संचालक को बताना होगा.

क्या होंगे नए नियम

अब केबल और डीटीएच उपभोक्ता 130 रुपए (जीएसटी सहित 154) वाले पैक में पसंद के 100 फ्री टू एयर के साथ पेड चैनल भी देख सकेंगे. यह व्यवस्था इससे पहले नहीं थी. ट्राई के अनुसार उपभोक्ता को अधिकतम 130 रुपए में नेटवर्क क्षमता के भीतर अपने मन से 100 एसडी चैनल चुनने की स्वतंत्रता है.  चुने गए चैनलों में फ्री टू एयर, पेड, पे चैनल या बाकी चैनल्स का ग्रुप हो सकता है. यह विकल्प सभी तरह से उपभोक्ता के लिए खुला है. उपभोक्ता अपने पसंदीदा 100 चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं. इसके लिए शर्तें नहीं हैं.

पहले क्या थे नियम पहले के नियमों के अनुसार किसी को अपना केबल या डीटीएच चलाने के लिए 100 फ्री टू एयर चैनल का पैक लेना पड़ता था. इसमें पेड चैनल नहीं होते थे. यानी 130 रुपए व 18 फीसदी जीएसटी सहित 154 रुपए में ग्राहकों को पहले सिर्फ 100 फ्री टू चैनल का पैक लेना पड़ता था. इन फ्री टू एयर चैनलों के अलावा यदि कोई उपभोक्ता अन्य बड़े चैनल देखना चाहते हैं, तो उन्हें प्रति चैनल एक से 19 रुपए  की दर (18 फीसदी जीएसटी भी) का भुगतान करना होता था. अब 100 चैनल में उपभोगता फ्री चैनल और पेड चैनल दोनों ले सकेंगे.

क्या आप 100 से ज्यादा चैनल चुन सकते हैं ?

हां, आप 100 से अधिक चैनल चुन सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आपने सभी 100 फ्री-टू-एयर चैनलों को चुना है तो आपकी नेटवर्क क्षमता शुल्क केवल 130 रुपये है. फिर आप 100 की इस सूची में और अधिक चैनल जोड़ सकते हैं जो अधिकतम 25 चैनलों के स्लैब में किया जाएगा. प्रत्येक स्लैब के लिए आपको 20 रु ज्यादा देने होंगे.

अगर आप 125 चैनल लेते हैं तो आपको 130 + रु 20 शुल्क (अतिरिक्त 25 चैनलों के स्लैब के लिए) और 18 प्रतिशत GST के साथ 25 चैनलों के कुल MRP शामिल होंगे. उदाहरण के लिए, अगर इन अतिरिक्त चैनलों की कुल लागत 50 रुपये है तो आपका बिल 130 + 20 + 50 रुपये होगा, जो कि 200 + 18% जीएसटी है.

कैसे पता चलेगा कितने का है कौन सा चैनल

TRAI की वेबसाइट में सभी पेड चैनलों की मूल्यों की एक सूची है. ग्राहक TRAI की वेबसाइट channeltariff.trai.gov.in पर जा सकते हैं और चैनलों की कीमत देख सकते हैं. ट्राई का कहना है कि एक चैनल की अधिकतम कीमत अब 19 रुपये तक सीमित है. प्रसारकों द्वारा कुछ चैनलों का एक ग्रुप भी बनाया गया है. इसका मतलब यह है कि ब्रॉडकास्टर एक निश्चित मूल्य में कुछ चैनलों को एक ग्रुप में रख रहे हैं आप इसे खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget