एक्सप्लोरर

तीन तलाक: शायरा बानो सहित इन महिलाओं की जिंदगी एक पल में बर्बाद हो गई!

देश में ऐसी कई मुस्लिम महिलाएं हैं जिनकी जिंदगी तीन तलाक ने एक पल में बर्बाद कर दी. इसी साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया था.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार आज तीन तलाक खत्म करने के लिए लोकसभा में बिल पेश करने वाली है. सुप्रीम कोर्ट में इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए मुस्लिम महिलाओं की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दलीलें रखी गई, जबकि पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसे धार्मिक मसला बताते बुए इस पर सुनवाई न करने की मांग की थी. देश में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें छोटी सी बात पर उनके पति ने तलाक दे दिया और एक पल में इनकी जिंदगी बर्बाद हो गई. तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की कहानी एक जैसी है. अब मिलेगी ‘तीन तलाक’ से आजादी, लोकसभा में आज बिल पेश करेगी मोदी सरकार उत्तराखंड की शायरा बानो का दर्द उत्तराखंड की रहने वाली शायरा बानो को उनके पति रिजवान अहमद ने तलाक दे दिया था. तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली मुस्लिम महिला शायरा बानो ने बताया कि उसके पति ने छह बार उसका अबॉर्शन कराया था. इतना ही नहीं बानो ने कहा कि उसका पति खुद उनको गर्भनिरोधक गोलियां देता था. 37 साल की शायरा दो बच्चों की मां है. दोनों बच्‍चे पिता के पास रहते हैं. उनका कहना है कि वह अपने बच्‍चों के साथ रहना चाहती है. शायरा ने कहा कि वो न्याय लेकर अपनी जिंदगी में वापस लौटना चाहती है. तीन तलाक: जानें- शुरु से लेकर अबतक इस मामले की बड़ी बातें रुखसाना को इंसाफ की आस उत्तर प्रदेश में लखनऊ की रहने वाली रुखसाना की सात साल पहले शादी हुई थी. पहली बार शादी से दो बच्चे हुए. पति ने तलाक दिया फिर पति पर शादी का दबाव बना, तो परिवार के ही एक सदस्य के साथ हलाला करना पड़ा. जिसके बाद पति से दोबारा शादी हुई और दो बच्चे फिर हुए. दस  महीने पहले रुखसाना को प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया गया. तीन तलाक से रेहाना की जिंदगी तबाह  पीलीभीत की रहने वाली रेहाना को 18 साल शादी के बाद विदेश में रहने वाले पति ने फोन पर ही तीन बार तलाक कह कर छोड़ दिया. इसके बाद ससुरालवाले घर से निकालने में लग गए. रेहाना अड़ी रही तो उस पर एसिड अटैक हो गया. आतिया का मामला साल 2016 में उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की आतिया साबरी के पति ने कागज पर तीन तलाक लिखकर आतिया से अपना रिश्ता तोड़ लिया था. 2012 में आतिया की शादी हुई, उनकी दो बेटियां हैं. उनका आरोप है कि लगातार 2 बेटियां से उनके शौहर और ससुर नाराज थे और उन्हें घर से निकालना चाहते थे. उनका कहना है कि दिसंबर 2015 में उन्हें जहर पिलाकर मारने तक की कोशिश की गई थी. इसके बाद वह अपने मायके चली गई थीं. ससुराल में आतिया को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था. खरगौन में करीब 50 महिलाएं तीन तलाक से पीड़ित मध्यप्रदेश के खरगौन में एक गांव ऐसा है, जहां करीब 50 महिलाएं तीन तलाक से पीड़ित हैं. इन महिलाओं को छोटी सी छोटी बात के लिए तीन तलाक दे दिया गया. ये महिलाएं अब खुल कर तीन तलाक के खिलाफ मोर्चा खोल रही है. मुंबई की मुस्कान का दर्द मुंबई की मदीना उर्फ मुस्कान ने लव मैरिज की थी. शादी के कुछ साल सब सही चला, लेकिन बाद में पति का रंग बदला और उसने मदीना को फोन पर तीन तलाक दे दिया. उत्तर प्रदेश की खुशबू का दर्द उत्तर प्रदेश की रहने वाली खुशबू को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया. खुशबू के मुताबिक, उसका पति शादी के बाद से उसे पैसों के लिए मारता-पीटता था और एक दिन उसे फोन पर तलाक दे दिया. पश्चिम बंगाल की रूपा का दर्द पश्चिम बंगाल की रूपा को शादी के तीन महीने बाद ही उसके पति ने तीन तलाक दे दिया. यही नहीं पति ने तलाक देकर उसे घर से भी निकाल दिया. मुंबई की लुबना का दर्द मुंबई के बांद्रा की लुबना की 11 साल पहले शादी हुई थी. अब पति ने तलाक दिया है. लुबना के मुताबिक पति ने दूसरी महिला के प्रेम में फंस कर उसे तीन तलाक दिया. पश्चिम बंगाल की रीना का दर्द पश्चिम बंगाल की रीना को भी फोन पर मिला तीन तलाक मिला था. सात साल पहले रीना की शादी हुई थी. शादी के तीन महीने बाद ही पति ने उसे तलाक दे दिया. रामपुर की गुलशन परवीन का मामला 2016 में यूपी के रामपुर में रहने वाली गुलशन परवीन को नोएडा में काम करने वाले पति ने दय रुपये के स्टांप पेपर पर तीन तलाकनामा भेज दिया. गुलशन की 2013 में शादी हुई थी और उसका दो साल का बेटा भी है. देश में ऐसी कई मुस्लिम महिलाएं हैं जिनकी जिंदगी तीन तलाक ने एक पल में बर्बाद कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
राहुल के धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस! पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR
राहुल के धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस! पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget