एक्सप्लोरर

PFI Banned: जानें वो 10 कारण जिसकी वजह से PFI पर लगा बैन

PFI Banned : जांच एजेंसियों का दावा है कि पीएफआई (PFI) कई देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था . इसके वजह से सरकार ने इस संगठन पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया है.

PFI Banned IN India: भारत सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके उपर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्र सरकार ने UAPA के तहत इस फैसले को लिया है. बता दें कि बीते कुछ दिनों में पीएफआई के कई ठिकानों पर NIA ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान लगभग 100 से भी ज्यादा पीएफआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने के कई प्रमुख आधार हैं.

 ये सभी हैं PFI पर  बैन लगाने के कारण 

1. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा हिंसक गतिविधियों और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था, उनकी मौजूदगी 17 प्रदेश में थी.

2. पीएफआई के काडरों को लगातार प्रेरित किया जा रहा था कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हों और देश की शांति को भंग करें, इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया गया.

3. पुलिस और एनआईए के द्वारा पीएफआई के काडरों पर 1300 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, इसमें उनके संगठन भी शामिल है.

4. अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से भी उनके संबंध की भूमिका साबित हुई है, जिसमें आईएसआईएस और जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश प्रमुख है, इससे संबंधित समय-समय पर एनआईए और राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है.

5. पिछले 6 सालों में कम से कम 5 हत्याओं के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें पीएफआई के सदस्यों की भूमिका है. इसके अलावा अन्य सदस्यों को  प्रेरित  करने के लिए इन वारदातों से संबंधित वीडियो भी अपलोड किए गए.

6. पिछले 5 सालों में इन हत्याकांड को केरल और तमिलनाडु में अंजाम दिया गया. अल कायदा और आईएसआईएस की ट्रेनिंग वीडियो से मिलते जुलते वीडियो भी मिले थे.

7. केरल से जिहादी लिटरेचर जांच एजेंसियों द्वारा रिकवर किया गया था,  जिससे यह साबित होता है कि पीएफआई की एक मिलिट्री विंग भी थी, जिसमें उनको आर्मी ट्रेनिंग दी जा रही थी.

8. पीएफआई पर प्रतिबंध का मुख्य आधार यह भी है कि लगातार उनके काडरों को हथियारबंद ट्रेनिंग दी जा रही थी, जिससे वह  किसी विशेष धर्म या समुदाय के ऊपर टारगेट कर सके.

9. जांच एजेंसियों ने अपनी जांच में पाया कि इस साल कर्नाटक में जुलाई के महीने में हुआ हत्याकांड भी पीएफआई के सदस्यों द्वारा अंजाम दिया गया है. इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का यह भी एक प्रमुख आधार बना था. 

10. सारे वित्तीय कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए पीएफआई और उससे संबंधित एजेंसियों को लगातार देश और विदेश से पैसे मिलते रहते थे, जिसका उपयोग वह देश विरोधी गतिविधियां चलाने के लिए करते थे. 500 से ज्यादा संदिग्ध खाते ऐसे हैं, जिसके जरिए पीएफआई को फंड मिलता रहा है और यह विदेश में रह रहे उन भारतीयों के हैं जो नौकरी की तलाश में गए हैं. इसमें ज्यादातर ऐसे हैं जो खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे हैं.

PFI बैन पर भड़के ओवैसी, बोले- काले कानून से अब हर मुस्लिम युवक की हो सकती है गिरफ्तारी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget