एक्सप्लोरर

IAS, IPS और IFS ऑफिसर बनने की क्या है योग्यता और कितनी मोटी मिलती है सैलरी

प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी कर रहे देश भर के तमाम छात्रों की कोशिश होती है कि यूपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में न सिर्फ बैठा जाए बल्कि पास होकर शीर्ष पद तक भी पहुंच सकें. पद, प्रतिष्ठा और मोटी सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते इन युवाओं को लुभाते हैं.

नई दिल्लीः किसी भी सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं की चाहत होती है कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करे. छात्रों की कोशिश होती है कि इस परीक्षा को पास कर वह एक अधिकारी के तौर पर देश के शीर्ष पद पर पहुंचे. साल में एक बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा में देश भर के लाखों छात्र फॉर्म भरते हैं और परीक्षा में शामिल होते हैं. लेकिन, मुठ्ठी भर लोग ही परीक्षा पास कर पाते हैं. दो लिखित परीक्षा प्रीलिम्स और मेंस के अलावा सफल छात्रों को एक इंटरव्यू भी पास करना होता है. जिसके बाद मेरिट में जगह बनाने के बाद इनका चुनाव इन पदों के लिए होता है.

यूपीएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा में सफल छात्रों को मेरिट के आधार पर रैंक बांटे जाते हैं. मेरिट के हिसाब से सफल छात्रों को अलग-अलग सर्विसेस के लिए चुना जाता है. छात्रों की पहली पसंद आईएएस, दूसरी आईपीएस और तीसरी आईएफएस होती है.

सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर ये छात्र न सिर्फ A ग्रेड अधिकारी बनते हैं बल्कि सरकार की ओर से इन्हें मोटी सैलरी भी मिलती है. इन अधिकारियों को सैलरी के अलावा सरकारी घर और तमाम तरह के भत्ते भी मिलते हैं.

क्या है योग्यता

सिविल सर्विसेज की परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अगर आप ग्रेजुएशन अंतिम सत्र के छात्र हैं तो भी आप फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. यूपीएससी में अप्लाई करने के लिए विषय की कोई वाध्यता नहीं है.

यूपीएससी दो चरण लिखित परीक्षा लेती है. पहला चरण प्री पास करने के बाद मेन्स में बैठने की इजाजत दी जाती है. मेन्स परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इसे पास करने के बाद छात्रों के लिए मेरिट तैयार होता है.

मेरिट के आधार पर छात्रों को अलग अलग सर्विसेज दी जाती है. सिविल सर्विसेज के तहत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस सहित 24 तरह के सर्विसेज आते हैं. टॉप रैंक के छात्र अपने पसंद के सर्विसेस का चुनाव कर सकते हैं.

कितनी होती है सैलरी

यूं तो सिविल सर्विसेज के तहत हासिल सभी रैंक पर आकर्षक सैलरी दी जाती है. सिविल सर्विसेज पास छात्रों को ज्वानिंग के बाद सैलरी करीब 50 हजार रुपये प्रति महीने मिलती है. यह सैलरी बढ़कर शीर्ष (कैबिनेट सचिव) पद तक पहुंचते पहुंचते 2 लाख 50 हजार रुपये तक जाती है.

इसके अलावा इन अधिकारियों को भी पीएफ, ग्रैच्युटी, हेल्थकेयर सर्विसेज, सर्विस क्वार्टर, परिवहन, घरेलू कर्मचारी, अध्ययन की छुट्टियां समेत कई अन्य तरह की सुविधाएं दी जाती है.

क्या करते हैं काम IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) यूपीएससी की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को आईएएस बनाया जाता है. सरकार की ओर से पास किए गए कानून को ये अधिकारी अपने जिले या संबंधित क्षेत्र में लागू करवाते हैं. ये अधिकारी कई स्तर पर सरकार के सथ मिलकर नीतियों को भी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. IPS (इंडियन पुलिस सर्विस) इस सर्विसेज के तहत अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करता है. इन अधिकारियों का काम होता है कि सरकार की ओर से बनाए गए कानून का लोग सही तरीके से पालन करें. IFS (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) आईएफएस विदेशी मामलों को लेकर काम करते हैं और विदेश मंत्रालय में अपनी सेवाएं देते हैं. आईएफएस अधिकारी यूपीएससी क्लियर करने के तीन साल की ट्रेनिंग के बाद आईएफएस ऑफिसर बनते हैं. आईएफएस अधिकारी डिप्लोमेसी से जुड़े मामलों में काम करते हैं और द्विपक्षीय मामलों को हैंडल करते हैं. नितिन गडकरी का अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल, कहा-जहां सरकार हाथ लगाती है वहां होता है सत्यानाश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget