एक्सप्लोरर

बिहार बाढ़: जानिए कौन-कौन से नेशनल-स्टेट हाइवे बंद हैं, रेल मार्ग बाधित है  

पटना: बिहार के 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. 10 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि लाखों लोग पानी के बीच खुले आसमान में जीने को मजबूर हैं. बारिश और बाढ़ के कारण कई रेल, राज्य मार्ग और राष्ट्रीय राज मार्गों पर यातायात प्रभावित हैं या बंद हैं.

अररिया से पूर्णिया नेशनल हाइवे बंद है. कई जगहों पर हाइवे टूट गया है. इस 70 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर हाइवे कई जगह टूट गया है.

पूर्णिया से किशनगंज हाइवे बंद है. ये हाइवे भी कई जगहों पर टूट गया है. 65 किलोमीटर लंबे हाइवे पर आवाजाही बिल्कुल पूरी तरह से बंद है.

कदवा से पूर्णिया का रास्ता टूट गया है. 17 किलोमीटर कदवा से कटिहार का रास्ता टूट गया है. आना जाना बंद है. कई सड़कों के टूटने से कटिहार जिले से पांच प्रखंड का संपर्क टूट गया है. कदवा, आजमनगर, सनौली, प्राणपुर. प्राणपुर से कटिहार के बीच रेल लाईऩ भी बाधित है. प्राणपुर में गाड़ी रूकी हुई है और बीच में पुल क्षतिग्रस्त हो गया है.

जानिए- सड़कों के टूटने और रेलवे मार्ग के बंद होने का जिलेवार ब्यौरा 

कटिहार- उत्तर बिहार और बंगाल में बाढ़ के कारण किशनगंज-सिलीगुड़ी-रेल मार्ग ठप हो गया है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को शेष भारत से रेल संपर्क टूट गया है. कटिहार से सिलिगुड़ी के मध्य रेल ट्रैक पर कई जगह पानी आ जाने की वजह से 18 से ज्यादा रेलगाड़ियों को रविवार को रद्द करना पड़ा है. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने कहा कि पूर्वोत्तर से शेष भारत की रेल सेवा बाढ़ के कारण ठप हो गई है.

पश्चिमी चंपारण (बेतिया)- दो रिंग बांध टूटने से बेतिया में भारी तबाही आई है. राजधानी पटना से संपर्क कट चुका है. सड़क यातायात बाधित है. मुजफ्फरपुर से बेतिया की ओर जाने वाला सड़क यातायात बंद है. मुजफ्फरपुर से गोरखपुर जाने वाली सभी ट्रेन कैंसिल कर दी गई है. रेल ट्रैक नीचे से पांच छ जगह पर बह चुकी है. मरमम्त का काम बारिश की वजह से बाधित हो रहा है. बेतिया का बगहा भी टापू बन चुका है. अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. बिजली सप्लाई ठप्प है.

सहरसा- बाढ़ से जिले के दर्जनो गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. इन गांवों से लोग नाव के जरिए उंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं.

मधुबनी- बाढ़ की वजह से जिले के 100 से उपर गांव प्रभावित हैं. इनमें से 50 गांवों का सड़क और रेल से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है. इनका एकमात्र सहारा नाव है. एनडीआरएफ और एसटीआऱएफ की टीम लगी हुई है. 20 अगस्त तक सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

पूर्णिया- बाढ़ से जिले में मुख्य सड़कें टूट गई है और आना जाना बंद है. अररिया से पूर्णिया एक्सप्रेस वे बंद है. कई जगहों पर टूट गया है. पूर्णिया से किशनगंज एक्सप्रेस वे बंद है. कई जगहों पर टूट गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
छिंदवाड़ा हादसे में लोगों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा इनाम, CM मोहन यादव का ऐलान
छिंदवाड़ा हादसे में लोगों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा इनाम, CM मोहन यादव का ऐलान
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget