एक्सप्लोरर

जानिए- Unlock 2.0 से कितना अलग है अनलॉक-1, कब तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और ट्रेनें

केंद्र सरकार ने सोमवार को Unlock 2.0 के लिए नई गाइडलाइंस जारी की. जानिए Unlock 2.0 अनलॉक-1 से कितना अलग है और देश में स्कूल-कॉलेज और रेल सेवा की शुरुआत कब होगी.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को 01 जुलाई से शुरू होने वाले अनलॉक-2 (Unlock 2.0) के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. अनलॉक-2 के तहत जारी किए गए निए दिशा निर्देशों में कहा गया है कि देश में 31 जुलाई तक स्कूल, कॉलेज, जिम, मेट्रो रेल सेवाएं और सिनेमाघर बंद रहेंगे. बता दें कि अनलॉक-2 की नई गाइडलाइंस 30 जून को अनलॉक-1 के पूरा होने के बाद लागू हो रही हैं.

31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और मेट्रो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देशों के मुताबिक देशभर में 31 जुलाई तक स्कूल, कॉलेज, जिम, सिनेमाघर और मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग संस्थान 15 जुलाई के बाद से एक बार फिर खुल सकेंगे. इसके लिए केंद्र सरकार अलग से एसओपी जारी करेगी.

नाइट कर्फ्यू के समय में हुआ बदलाव

केंद्र सरकार ने अनलॉक-1 में कई तरह की ढ़ील दी थीं, लेकिन रात 09 बजे से सुबह 05 बजे तक पूर्ण रूप से कर्फ्यू का ऐलान किया था. अब अनलॉक-2 में इसके समय में थोड़ा बदलाव किया गया है. अनलॉक-2 में कर्फ्यू की टाइमिंग रात 10 बजे से सुबह 05 बजे तक होगी. हालांकि, जरूरी सेवाओं, कंपनियों में शिफ्टों में काम करने वालों, नेशनल और स्टेट हाईवे पर सामान ले जाने वालों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. इसके साथ ही कर्फ्यू के बीच बस, ट्रेन और हवाई यात्रा करने वाले लोगों को भी अपने घर जाने की इजाज़त होगी.

शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 50 लोग

अनलॉक-1 की तरह अनलॉक के दूसरे फेज में भी शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे. वहीं अंतिम संस्कार में ज्यादा से ज्यादा 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा और केवल वंदे भारत मिशन के तहत आने-जाने वाली उड़ानों को ही अनुमति होगी. घरेलू उड़ानों और पैसेंजर ट्रेनों के लिए पहले से जारी नियमों के मुताबिक यातायात जारी रहेगा.

कंटेनमेंट जोन में नहीं मिलेगी कोई राहत

अनलॉक-2 में भी कंटेनमेंट जोन में कोई राहत नहीं दी जाएगी और कंटेनमेंट जोन के बाहर राज्य अपने हिसाब से नियमों का पालन करा सकते हैं. अनलॉक-1 में भी कंटेनमेंट जोन में आने वाले इलाकों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई थी.

अब दुकानों में पांच से ज्यादा लोग

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब दुकानों में पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा हो सकते हैं. हालांकि, इस दौरान सभी के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा और सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा.

बड़े कार्यक्रमों को अभी मंजूरी नहीं

अनलॉक-2 में भी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शिक्षण, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े कार्यक्रमों को मंजूरी नहीं मिलेगी. गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि नए दिशा निर्देश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिले फीडबैक और संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और विभागों के साथ गहन विचार विमर्श पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें- 

कोरोनिल पर आचार्य बालकृष्ण का यू-टर्न, कहा- हमने कोरोना के इलाज की दवा नहीं बनाई

अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से बात करेंगे राजनाथ सिंह, भारत-चीन सीमा विवाद पर हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget