एक्सप्लोरर

कभी पीएम मोदी की तरह चाय बेचते थे यूपी के नए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली: यूपी में बीजेपी की बंपर जीत के सूत्रधारों में से एक केशव प्रसाद मौर्य को आज बीजेपी ने पुरस्कार दिया. उन्हें बीजेपी विधायक दल की बैठक में यूपी का उप मुख्यमंत्री चुना गया.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सबसे बड़ा ओबीसी चेहरा केशव प्रसाद मौर्य हैं. बीजेपी को यूपी में प्रचंड जीत दिलाने में केशव प्रसाद मौर्य की बड़ी भूमिका रही है. अमित शाह की चुनावी रणनीति को अमल में लाने के लिए केशव प्रसाद ने जमीन-आसमान एक कर दिया. जिसका फल बीजेपी को यूपी में 312 सीटों के रूप में मिला. 48 साल के केशव प्रसाद मौर्य का जन्म 7 मई 1969 को इलाहाबाद के पास सिराथू में हुआ था जो अब कौशाम्बी जिले में आता है. केशव प्रसाद की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती जुलती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में चाय बेचते थे तो केशव प्रसाद मौर्य भी बचपन में चाय बेचकर गुजारा करते थे. सिराथू में एक स्कूल के बाहर केशव प्रसाद मौर्य के पिता चाय की दुकान लगाते थे, दोपहर में केशव प्रसाद दुकान पर चाय बेचते थे. गरीब परिवार में पले-बढ़े केशव सुबह अखबार भी बेचते थे. पीएम मोदी की तरह केशव प्रसाद ने भी अपना घर परिवार छोड़ दिया था. महज 14 साल की उम्र में घर-बार छोड़कर वीएचपी के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के साथ जुड़ गए. इसी दौरान केशव प्रसाद RSS से भी जुड़ गए. केशव प्रसाद के करीबी बताते हैं कि 12 सालों तक वो घर-परिवार से दूर रहे. राम जन्म भूमि आंदोलन में केशव प्रसाद मौर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई. जिसके बाद उनकी छवि हिंदू वादी नेता के रूप में होने लगी. केशव प्रसाद मौर्य ने संघ, वीएचपी और बीजेपी में कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं. 2002 में पहली बार केशव प्रसाद ने चुनावी राजनीति में कदम रखा. बीजेपी ने इलाहाबाद पश्चिम सीट से विधानसभा का टिकट दिया, लेकिन जीत नहीं सके. 2007 विधानसभा चुनाव में भी जीत नसीब नहीं हुई. 2012 में जब समाजवादी पार्टी बंपर सीटों से जीती थी, उस दौर में कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से केशव प्रसाद विधायक चुने गए. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने केशव प्रसाद को इलाहाबाद की फूलपूर सीट से टिकट दिया. केशव प्रसाद ने मोदी लहर में फूलपूर सीट से तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की. बीजेपी को पहली बार फूलपूर सीट से जीत मिली थी. ओबीसी समुदाय से आने वाले केशव प्रसाद मौर्य की संगठन पर पकड़ को देखते हुए पिछले साल अप्रैल में उन्हें यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई. Keshav-Prasad-Maurya-1-580x363 केशव ने पार्टी से मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने करीब ढाई सौ रैलियां कीं. केशव प्रसाद मौर्य की मेहनत और कुशल नेतृत्व का पुरस्कार अमित शाह ने उन्हें चुनाव बाद दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget