एक्सप्लोरर

जानिए, उस नंदीग्राम को जहां से सीएम ममता बनर्जी देंगी शुभेंदु अधिकारी को उनके गढ़ में चुनौती

वाम मोर्चे की सरकार की वहां पर कैमिकल फैक्ट्री स्थापना करने की योजना थी और हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से साल 2006 में इसका ऐलान भी किया गया था. लेकिन, जबरदस्ती भूअधिग्रहण के खिलाफ भारी तादाद में प्रदर्शन शुरू हो गया था.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की तरफ से सियासी चालें चली जा रही हैं. राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए सभी दलों की तरफ से रणनीति करीब-करीब तैयार की जा चुकी है. इस बीच, ममता ने नंदीग्राम-1 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का सोमवार को ऐलान कर एक साथ कई रानजीतिक संदेश देने की कोशिशें की है. सिंगूर के साथ नंदीग्राम वो जगह है जहां पर भूमि अधिग्रहण को लेकर भारी विरोध हुआ था और इसका ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने में मदद मिली.

ममता के लिए नंदीग्राम महत्वपूर्ण

वाम मोर्चे की सरकार की वहां पर कैमिकल फैक्ट्री स्थापना करने की योजना थी और हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से साल  2006 में इसका ऐलान भी किया गया था. लेकिन, जबरदस्ती भूअधिग्रहण के खिलाफ भारी तादाद में प्रदर्शन शुरू हो गया था. भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी का इसके विरोध में गठन किया गया था और शुभेंदु अधिकार परिवार ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी.

नंदीग्राम और सिंगूर क्यों अहम?

कोलकाता स्थित आलिया यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोसेसर मोहम्मद रियाज का कहना है कि नंदीग्राम-1 विधानसभा तामलुक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यह पूर्वी मेदिनीपुर जिले का हिस्सा है. हालांकि, पूर्वी मेदिनीपुर में कुल आबादी की तुलना में मुस्लिम आबादी करीब 14.59 फीसदी है जबकि नंदीग्रीम में मुसलमानों की आबादी करीब 34 फीसदी है. नंदीग्राम में अनुसूचित जाति की आबादी लगभग 14.59 फीसदी है.

मोहम्मद रियाज आगे कहते हैं कि पश्चिम बंगाल  की मुख्यमंत्री की तरफ से नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान खुले दौर पर वहां के मौजूदा विधायक शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देना है, जो नंदीग्राम आंदोलन के महत्वपूर्ण चेहरा थे लेकिन अब विधानसभा चुनाव से पहले वह टीएमसी से पाला बदलते हुए बीजेपी में जाकर मिल चुके हैं.

ममता के कदम के पीछे प्रशांत किशोर की रणनीति

प्रोसेसर रियाज के मुताबिक ममता बनर्जी का यह बहुत बड़ा कदम है और इससे यह जाहिर होता है कि विधानसभा चुनाव में कई महीने बाकी रहने के बावजूद जिस तरह इसका अचानक ऐलान किया गया है इस रणनीति के पीछे प्रशांत किशोर का दिमाग हो सकता है. इसके जरिए जहां वह एक तरफ शुभेंदु अधिकारी को उनके घर में चुनौती देंगी वहीं दूसरी तरफ राज्यभर में इसका व्यापक संदेश जाएगा कि पार्टी मोर्चे पर खड़ी होकर लड़ाई लड़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget