एक्सप्लोरर

IN DEPTH: कभी भ्रष्टाचार के आरोप में सत्ता गंवा चुके येदुरप्पा बनेंगे कल कर्नाटक के 'किंग'

येदुरप्पा कौन हैं और उनकी पूरी पृष्ठभूमि क्या है ये जानना आपके लिए जरुरी है. येदुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समाज के एक कद्दावर नेता हैं.

नई दिल्लीः कर्नाटक में खंडित जनादेश के बाद सरकार बनाने को लेकर सभी अनिश्चतताओं पर विराम लग गया है. राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. बीजेपी के बीएस येदुरप्पा कल सुबह नौ बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. कल सिर्फ येदुरप्पा शपथ लेंगे और बाकी मंत्रिमंडल बाद में शपथ ग्रहण करेगा. बीजेपी ने इस की आधिकारिक जानकारी दे दी है. येदुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय मिला है.

येदुरप्पा कौन हैं और उनकी पूरी पृष्ठभूमि क्या है ये जानना आपके लिए जरुरी है. येदुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समाज के एक कद्दावर नेता हैं. हालांकि उन पर भ्रष्टाचार के आरोप जब लगे और वो जेल गए तब उनका नाता बीजेपी से छूट गया था. कर्नाटक वो राज्य है जहां दक्षिण भारत में सबसे पहले बीजेपी का कमल खिला था और इसके मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा बने. लेकिन आरोपों के कारण वह अपने पद पर बने नहीं रह सके.

चुनावी रैली में लोगों से जबरन वोट डलवाने की बात कही कर्नाटक चुनाव में रैली के दौरान येदुरप्पा के एक बयान ने सनसनी मचा दी. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से वोटर्स को जबरन बूथ पर लाकर बीजेपी को वोट दिलवाने की बात कही. कर्नाटक की किट्टूर सीट से बीजेपी उम्मीदवार महंतेश डोड्डागौडर के लिए प्रचार करने पहुंचे येदुरप्पा ने कहा, ‘’अब आराम मत करें. अगर आपको लगता है कि कोई वोट नहीं कर रहा है, तो उनके घर जाइए, उनके हांथों और पैरों को बांध दीजिए और उन्हें महंतेश डोड्डागौदर के पक्ष में वोट डालने के लिए लेकर आइए.’’ बयान पर विवाद बढ़ता देख येदुरप्पा ने सफाई पेश की और कहा कि मेरा मतलब हाथ-पैर जोड़कर बूथ पर वोटर्स को लाना था ना की हाथ-पैर बांध कर.

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का लगा आरोप बी.एस. येदुरप्पा पर 40 करोड़ की रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार करने के आरोप लग चुके हैं. ना सिर्फ येदुरप्पा पर बल्कि उनके बेटे और दामाद पर भी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे. कर्नाटक के एक लोकायुक्त ने येदुरप्पा पर इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू रिश्वतखोरी और फर्जीवाड़े मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद बी.एस. येदुरप्पा को सीएम पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था. इस मामले में येदुरप्पा जेल भी जा चुके हैं. हालांकि साल 2016 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था.

लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अवैध खनन के मामले में मुख्यमंत्री दोषी हैं और इसमें सरकारी ख़ज़ाने को 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ. साथ ही खनन लाइसेंस समेत कई अनुचित लाभ पाने के लिए साल 2010 में उनके परिवार से जुड़े प्रेरणा ट्रस्ट को 40 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई. इस संगीन आरोप के कारण ही उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था.

सीएम पद से हटने के बाद ऐक ऐसा वक्त आया जब येदुरप्पा ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया और अपनी पार्टी बनाई. कर्नाटक के 2013 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के दम पर हिस्सा लिया, लेकिन नाकाम रहे और फिर लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में उनकी वापसी हुई.

क्यों अलग हैं येदुरप्पा साल 2014 का लोकसभा चुनाव हो या फिर यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई विधानसभा चुनाव, हर जगह बीजेपी ने अपनी विकासवादी और भ्रष्टाचार विरोधी छवि के दमपर ही चुनाव लड़ा और जीता है. यहां तक की हाल-फिलहाल में राज्य सरकारों में सीएम पद के लिए जिन नेताओं का भी चुनाव किया गया उनपर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप नहीं रहे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बात करें तो उनकी भी हिंदूवादी छवि है और कभी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहे. ऐसे ही मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा के सीएम) या देवेंद्र फड़नवीस (महाराष्ट्र के सीएम) जैसे नेताओं पर किसी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं. हालांकि येदुरप्पा के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं और बीजेपी ने उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार बनाकर चुनावों में दांव खेला था. अब कह सकते हैं कि बीजेपी का ये दांव चल गया क्योंकि राज्य में 104 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget