एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: 2023 में कैसी रही भारत की कूटनीति और इस साल पीएम मोदी ने कितने देशों का किया दौरा? जानिए

PM Modi Foreign Countries Visit: साल 2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी केंद्र की सत्ता में आई तब से पीएम मोदी के विदेशी दौरों की चर्चा होती आई है.

Indian Diplomacy 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा हमेशा चर्चा का विषय रही है. साल 2023 में भी उन्होंने 11 देशों का दौरा किया, जिसमें जापान, पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इजिप्ट, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस, इंडोनेशिया और दुबई शामिल हैं. इन सभी देशों के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री की सभी अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों के बारे में जानेंगे.

19 मई से 25 मई के दौरान जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रलिया का दौरा

पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था. जी7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर गए, जो इस इंडो-पैसिफिक नेशन की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC III) के तीसरे शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की.

इसके बाद, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर सिडनी की यात्रा की थी. पीएम मोदी ने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ एक विशेष कार्यक्रम में स्थानीय भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की.

20 जून से 25 जून के दौरान अमेरिका और मिस्र की यात्रा

जून में पीएम मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा की. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और फर्स्ट लेडी जिल बिडेन के निमंत्रण पर न्यूयॉर्क पहुंचे प्रधानमंत्री ने 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह का नेतृत्व किया. इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन की यात्रा की. जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और बिडेन के साथ एक उच्च स्तरीय बातचीत हुई. उस शाम बिडेन की ओर से आयोजित एक राजकीय रात्रिभोज में पीएम मोदी का सम्मान किया गया.

इस दौरान स्पीकर केविन मैक्कार्थी और सीनेट स्पीकर चार्ल्स शूमर सहित कांग्रेस के नेताओं के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र की राजकीय यात्रा की. सिसी के साथ बातचीत के अलावा, मोदी ने मिस्र के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख हस्तियों और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की.

13 जुलाई से 15 जुलाई के दौरान फ्रांस और यूएई की यात्रा

पीएम मोदी ने बैस्टिल डे सैन्य परेड में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस का दौरा किया. ये सम्मान साल 2017 में किसी विदेशी नेता को तब दिया गया था जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ औपचारिक बातचीत की और एक प्राइवेट डिनर में भी हिस्सा लिया.

फ्रांस के बाद पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की जहां उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत की. खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात की COP28 की अध्यक्षता और भारत की G20 की अध्यक्षता के संदर्भ में वैश्विक सहयोग के मुद्दों को संबोधित किया.

22 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा

अगले एजेंडे में पीएम मोदी की दक्षिण अफ्रीका यात्रा थी जहां उन्होंने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने ग्रीस की आधिकारिक यात्रा की जो 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. इसमें संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उन्नत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था.

6 सितंबर से 7 सितंबर के दौरान इंडोनेशिया का दौरा

सितंबर के महीने में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और 20वें आसियान-भारतीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

30 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान दुबई का दौरा

इस साल के आखिरी में पीएम मोदी वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में हिस्सा लेने के लिए दुबई का दौरा किया. ये जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के पक्षों के सम्मेलन के दौरान आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था, जिसे COP28 के रूप में जाना जाता है. इसमें लगभग 200 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें: यूट्यूब चैनल पर पीएम मोदी के हुए 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स, ऐसा कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए 38 हजार स्मार्टफोन
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए 38 हजार स्मार्टफोन
पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!
बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!
'कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को नहीं उठाना होगा किसी पार्टी का झंडा', गौरव गोगोई का हिमंता बिस्वा सरमा पर अटैक
'हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को नहीं उठाना होगा किसी पार्टी का झंडा', गौरव गोगोई का हिमंता पर अटैक

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget