एक्सप्लोरर

हाफिज सईद गिरफ्तार, जानें भारत को बार-बार गीदड़भभकी देने वाले इस आतंकी के पाप की कुंडली

आतंक के आका हाफिज सईद को आज पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है. जमात-उद-दावा के इस मुखिया की गिरफ्तारी को भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है, जानिए इस आतंकी के पाप की पूरी कुंडली.

नई दिल्ली: 2008 में हुए मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. हाफिज सईद आतंकवादी संगठन 'जमात-उद-दावा' का प्रमुख है, ये संगठन पूरी दुनिया में अपनी आतंकी गतिविधियों के लिए बदनाम है. हाफिज सईद लगातार कई मौकों पर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है. दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इस पर बैन लगा दिया था.

हाफिज सईद का जन्म 10 मार्च 1950 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा में हुआ था, ये आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' का संस्थापक है. इसका मकसद भारत और पाकिस्तान में चरमपंथी इस्लामी शासन की स्थापना करना है. इसने 'अल्लाह-हू-अकबर तहरीक' नाम की एक पार्टी बनाकर पाकिस्तान का आम चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें इसे मुंह की खानी पड़ी थी.

हाफिज सईद खुलकर कभी भारत के सामने नहीं लड़ पाया है, इसलिए वो जगह-जगह सभा करके भारत को गीदड़भभकी देता रहता है. हाफिज 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले, 2006 मुंबई लोकल में हुए सिलसिलेवार धमाके और 2008 में मुंबई पर हुए हमले का मास्टरमाइंड है. इसके आतंकी संगठन 'जमात-उद-दावा' और 'लश्कर-ए-तैयबा' को संयुक्त राष्ट्र ने 2008 में प्रतिबंधित कर दिया था. 2009 में इंटरपोल ने इसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया था.

अमेरिका ने इसके ऊपर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है. लेकिन पाक सरकार के संरक्षण में ये भारत से खिलाफ षड़यंत्र रचता रहता है. पाक सरकार ने इसका नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाला हुआ है, जिससे ये पाकिस्तान छोड़कर कहीं नहीं जा सकता है. एक बार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने खुद कबूल किया था की हाफीज एक आतंकवादी है, लेकिन उसके बाद भी ये पाकिस्तान में आजादी से घूमता रहता है.

आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार, भारत का दबाव काम आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget