एक्सप्लोरर

हरियाणा: सीएम खट्टर ने किसान आंदोलन को बताया तमाशा, बोले- प्रदर्शन के और भी तरीके हो सकते हैं

आगामी नगर निगम चुनावों के संबंध में पंचकूला में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा प्रदर्शन करने के और भी तरीके हो सकते हैं. संसद में, राज्य विधानसभा में विरोध दर्ज किया जा सकता है और विरोध मीडिया के माध्यम से तथा लोगों के बीच जाकर भी हो सकता है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को मनवाने के लिए ‘दबाव डालने वाली युक्तियों’ की कोई जगह नहीं है. उनकी यह टिप्पणी नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों के संदर्भ में आई है.

प्रदर्शन करने के कई तरीके हो सकते हैं

बता दे कि  आगामी नगर निगम चुनावों के संबंध में पंचकूला में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘‘ इन दिनों हम यहा ‘तमाशा’ देख रहे हैं, कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. वे कह रहे हैं कि हम यहां बैठे हैं और आप कानून वापस ले लें. क्या यह लोकतंत्र है.’’ उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने के और भी तरीके हो सकते हैं. संसद में, राज्य विधानसभा में विरोध दर्ज किया जा सकता है और विरोध मीडिया के माध्यम से तथा लोगों के बीच जाकर भी हो सकता है.

विपक्ष कर रहा किसानों को गुमराह

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘ हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और अपनी बात रखने का तरीका भी होता है.’’  लेकिन अपनी मांगों को मनवाने के लिए ‘दबाव की युक्तियों’ के इस्तेमाल की कोई जगह नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने सीएम के बयान की आलोचना की

वहीं खट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी, अन्नदाताओं के जायज संघर्ष को तमाशा करार देकर आपने खेती विरोधी सोच का परिचय दिया है. शर्म आनी चाहिए आपको, इस तरह के शब्दों पर. अंबाला में काले झंडे दिखाने वालों पर तो आप हत्या के प्रयास तक का मामला दर्ज कराते हैं. अहंकार छोड़, माफ़ी मांगिए.’’

ये भी पढ़ें सुशासन दिवस: 19 हजार कार्यक्रम, पांच करोड़ किसान, मैदान में कई मंत्री और सीएम, जानें बीजेपी का पूरा प्लान दुनियाभर में मनाया जा रहा है क्रिसमस का त्योहार, कोरोना के चलते चमक फीकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget