एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Khalistani Leader Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में भी कार्रवाई की है. पुलिस ने रविवार को बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है.

Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ शनिवार (18 मार्च) को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कार का पीछा किया था, हालांकि वह भागने में सफल रहा था. 

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यूपीडी) के 112 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य भर में पुलिस और केंद्रीय बलों ने फ्लैग मार्च किया.

अवैध हथियार मामले में अमृतपाल सिंह के खिलाफ FIR

पुलिस ने कहा कि अब तक .315 बोर की एक राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और 373 कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने रविवार को बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में भी पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

गिरफ्तारी के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और शनिवार शाम से इंटरनेट बंद है. अधिकारी ने रविवार को बताया कि पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर निलंबन की अवधि सोमवार दोपहर तक बढ़ाई गई है.

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर क्या हैं आरोप?

अधिकारियों के मुताबिक, 24 फरवरी को अजनाला थाने पर हमले के लिए डब्ल्यूपीडी से जुड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पिछले महीने, अमृतपाल और उसके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराते हुए अवरोधकों को तोड़ दिया और अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाना में घुस गए. वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे.

इस घटना में एक पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी. दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

Who Is Amritpal Singh: कौन है अमृतपाल सिंह, जिसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस चला रही है ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget