एक्सप्लोरर

खुलासा: भारत में PMO के अधिकारियों, राज्यों के DGP और मुख्य सचिवों समेत 370 लोगों की जासूसी कर रहा है चीन

चीन प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों, राज्यों के डीजीपी और मुख्य सचिवों समेत 370 से ज्यादा लोगों की जासूसी कर रहा है.पहले दिन इंडियन एक्सप्रेस ने खुलासा किया था कि चीन भारत में बड़े संवेधानिक पदों पर बैठे राजनेताओं और सामरिक पदों पर बैठे अधिकारियों की जासूसी कर रहा है.

नई दिल्ली: भारत में चीन की जासूसी को लेकर लगातार तीसरे दिन बड़ा खुलासा हुआ है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चीन प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों, राज्यों के डीजीपी और मुख्य सचिवों समेत 370 से ज्यादा लोगों की जासूसी कर रहा है. इस मामले में राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन यानी एनटीआरओ ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है.

किन-किन लोगों की जासूसी कर रहा है चीन?

  • प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी
  • राज्य के मुख्य सचिव
  • डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी)
  • मुख्य सतर्कता आयोग
  • विदेश विभाग के अधिकारी
  • वित्त मंत्रालय के अधिकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन पीएमओ के कम से कम आधा दर्जन नौकरशाहों की जासूसी कर रहा है, जो सीधे प्रधानमंत्री के अधीन मंत्रालयों में काम करते हैं. इतना ही नहीं चीन ने कम से कम 23 मुख्य सचिव और 15 डीजीपी की भी निगरानी की है. ये नौकशाह मुख्य रूप से प्राकृतिक संसाधनों, बुनियादी ढांचे और शहरी विकास, वित्त और कानून व्यवस्था सहित प्रमुख विभागों में कार्यरत हैं.

इन लोगों की भी की जा रही है निगरानी

  • अर्चना वर्मा, अतिरिक्त सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग
  • टी श्रीकांत, जी किशन रेड्डी के निजी सचिव, गृह मंत्रालय, मंत्रालय
  • अनिल मलिक, अतिरिक्त सचिव (विदेशी), एमएचए
  • डी राजकुमार, सीईओ, भारत पेट्रोलियम
  • विवेक भारद्वाज, अतिरिक्त सचिव (पुलिस आधुनिकीकरण), एमएचए
  • निधि छिब्बर, संयुक्त सचिव और अधिग्रहण प्रबंधक (समुद्री सिस्टम), MoD
  • एस अपर्णा, कार्यकारी निदेशक, विश्व बैंक, वाशिंगटन डीसी
  • अंजना दूबे, उप-महानिदेशक, वित्तीय सेवा विभाग

चीन की जासूसी पर पहला खुलासा क्या था?

पहले दिन इंडियन एक्सप्रेस ने खुलासा किया था कि चीन भारत में बड़े संवेधानिक पदों पर बैठे राजनेताओं और सामरिक पदों पर बैठे अधिकारियों की जासूसी कर रहा है. खुलासा हुआ है कि चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पांच प्रधानमंत्रियों, पूर्व और वर्तमान के 40 मुख्यमंत्रियों, 350 सांसद, कानून निर्माता, विधायक, मेयर, सरपंच और सेना से जुड़े समेत करीब 1350 लोगों की जासूसी कर रहा है. इंडियन एक्सप्रेस ने जिन नामों का खुलासा किया है, उनमें देश के कई बड़े-बड़े लोगों के नाम शामिल हैं.

चीन की जासूसी पर दूसरा खुलासा क्या था?

इससे पहले कल इंडियन एक्सप्रेस ने खुलासा किया था कि चीन भारत के पेमेंट एप, सप्लाई चेन, डिलीवरी एप्स और इन एप्स के सीईओ-सीएफओ समेत करीब 1400 व्यक्तियों और संस्थाओं की जासूसी कर रहा है. इतना ही नहीं चीन देश के स्टार्टअप्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और भारत में स्थित विदेशी निवेशक और उनके संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों की भी निगरानी कर रहा है.

चीन की शेनझेन और झेन्हुआ इंफोटेक कर रही हैं जासूसी

चीन की कंपनी शेनझेन इंफोटेक और झेन्हुआ इंफोटेक ये जासूसी कर रही है. शेनझेन इंफोटेक कंपनी ये जासूसी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के लिए कर रही है. इस कंपनी का काम दूसरे देशों पर नजर रखना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget