एक्सप्लोरर

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, 'मौलाना साद ने मानवता के खिलाफ अपराध किया'

देश कोरोना वायरस के खिलाफ जो जंग लड़ रहा है उसको तब्लीगी जमात के धार्मिक आयोजन के कारण बड़ा धक्का लगा है. ये कहना है केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का जिन्होंने एबीपी न्यूज के साथ खास बात की.

नई दिल्लीः केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के कारण देश की कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को झटका लगा है. उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने लोगों को बरगलाने की कोशिश की है और कभी न माफ करने वाला अपराध किया है.

मौलाना साद जैसे लोग इस्लाम के खिलाफ काम कर रहे हैं आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मौलाना साद जैसे लोग इस्लाम की भलाई नहीं बल्कि इसके खिलाफ काम कर रहे हैं. ये लोगों को भड़काते हैं और कुरान में लिखी बातों को गलत तरीके से मुसलमानों को समझाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सजा देने से भी कुछ नहीं हो पाएगा क्योंकि ये अपनी सोच को ऐसा बना चुके हैं जो नफरत से भरी है.

आम मुसलमान देश की तरक्की के लिए सोचता है केरल के गवर्नर ने ये भी कहा कि मौलाना साद जैसे चंद लोगों की वजह से सारी कौम का नाम बदनाम होता है वर्ना आम मुसलमान देश की तरक्की और इसकी बेहतरी के लिए बहुत गहरे जेहन से सोचता है. मौलाना साद ने लोगों को ये कहकर भड़काया कि कोरोना वायरस का नाम लेकर मुसलमानों को अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है जो बेहद गंभीर बात है.

मौत, कौम देखकर नहीं आती- आरिफ मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान ने ये भी कहा कि मौलाना साद ने इस गंभीर महामारी के समय गलतबयानी करके मानवता के खिलाफ अपराध किया है. उन्होंने कहा कि मौत किसी कौम को देखकर नहीं आती और कुछ लोग इस समय स्थिति की गंभीरता समझ नहीं रहे हैं जिसका खामियाजा बड़े पैमाने पर भुगतना पड़ सकता है.

कुरान में लिखी बातों को गलत तरीके से समझाना अपराध- आरिफ मोहम्मद आरिफ मोहम्मद ने कहा कि मौलाना साद जैसे लोग कुरान में लिखी बातों का गलत मतलब लोगों को समझाया और कई लोग सिर्फ इसलिए इनकी बातों में आते हैं क्योंकि ये बड़े पदों पर बैठे हैं. मैंने मौलाना साद के पहले के कई बयानों को भी देखा है और उसमें साफ तौर पर वो भड़काऊ बातें कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें 28 मार्च को रात दो बजे मौलाना साद से मिले थे एनएसए डोभाल, मरकज खाली करवाने के लिए राजी किया तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद समेत छह लोगों के खिलाफ FIR, फिलहाल मौलाना लापता जानिए- तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद को, कैसे जबरदस्ती अमीर बने, खिलाफ में फतवा भी आ चुका है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget