एक्सप्लोरर

केरल बाढ़: मछुआरों ने सरकार से पैसे लेने से किया इनकार, कहा- पैसे के लिए नहीं बचाई जान

मछुआरों ने कहा है कि जब हमने सुना की हमें तीन हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा तो हमें इससे दुख हुआ, क्योंकि हमने अपने साथी केरलवासियों की जान पैसों के लिए नहीं बचाई है.

तिरुवनन्तपुरम: केरल की विनाशकारी बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बचाने वाले मछुआरों ने राज्य सरकार की पैसों की पेशकश ठुकरा दी है.  मछुआरों के एक प्रमुख नेता ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तरफ से समुदाय के प्रत्येक सदस्य को तीन हजार रुपये देने की पेशकश को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. केरल में अाई बाढ़ के हालात के बीच एक और जहां सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई कमी नहीं रखी तो दूसरी ओर बिना यूनिफॉर्म और बिना कैप के कुछ हीरोज समंदर से अपनी नावों के साथ लोगों की जान बचा रहे हैं. सीएम विजयन ने की मछुआरों की सराहना ये मछुआरे बोट्स के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं और लोगों को बचा रहे हैं. इन मछुआरों की हर तरफ तारीफ हो रही है. वाईपिन के रहने वाले जयन ने एबीपी न्यूज को बताया कि मुख्यमंत्री से मिली सराहना से वह काफी खुश हैं. सीएम विजयन ने दूर-दराज के इलाकों में बारिश और खतरनाक जलस्तर होने के दौरान अपनी जान पर खेलकर असहाय लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए इस समुदाय की सराहना की थी. केरलवासियों की जान पैसों के लिए नहीं बचाई- मछुआरे उन्होंने कहा. ''कई लोगों को बचाकर मैं और मेरे दोस्त वास्तव में काफी खुश हैं. इससे ज्यादा खुशी की क्या बात हो सकती है जब सीएम कहें कि हम मछुआरे उनकी सेना हैं, जब हमने सुना कि हमारी सेवा के लिए तीन हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा तो हमें इससे दुख हुआ, क्योंकि हमने अपने साथी केरलवासियों की जान पैसों के लिए नहीं बचाई है.'' यह भी पढ़ें- कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज, कहा- हम जिसे 'चंद्र गुप्त' बनाने निकले थे वो 'चंदा गुप्ता' बन गए Asian Games 2018: 25 मिटर एयर पिस्टल शूटिंग में राही सरनोबत ने लगाया गोल्ड पर निशाना Asian Games 2018: रिकॉर्ड गोल के साथ ग्रुप मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से हराया यूपी में बढ़ रही घटनाओं के मद्देनज़र सीएम योगी ने बुलाई सीनियर पुलिस अधिकारियों की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget