एक्सप्लोरर

Kerala Farmer: इजरायल में सरकारी दौरे पर गए केरल के किसान का पता चला, सोमवार को होगी वतन वापसी

Kerala Farmer Biju Kurien Found: सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ इजरायल के दौरे पर गए केरल के किसान को आखिरकार 10 दिनों बाद ढूंढ़ लिया गया है. अब वो सोमवार को भारत लौटेगा, लेकिन कहानी में ट्विस्ट है.

Kerala Farmer Biju Kurien: सरकारी दौरे पर इजरायल गए केरल के किसान बीजू कुरियन का पता चल गया है. कुरियन पिछले 10 दिनों से लापता थे. अब वो सोमवार (27 फरवरी) को भारत लौट आएंगे. इस बात की जानकारी राज्य के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने दी है. मंत्री ने कहा कि कुरियन के भाई ने उन्हें बताया है कि वो सोमवार को गल्फ एयर के विमान से कोझिकोड एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

हिदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, मंत्री पी प्रसाद ने कहा, “बीजू कुरियन ने कथित तौर पर अपने भाई को बताया कि वो देश के अन्य पवित्र स्थानों के भ्रमण के लिए निकल गए थे. हम उन पर कोई एक्शन लेने से पहले उनकी पूरी बात सुनेंगे.” बीजू कुरियन केरल के कन्नूर जिले के इरिट्टी शहर के रहने वाले हैं. वो राज्य सचिव बी अशोक के नेतृत्व में केरल के किसानों के 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. ये प्रतिनिधिमंडल पिछली 11 फरवरी को इजरायल गया था जो 20 फरवरी को वापस भी आ गया. तो वहीं, बीजू कुरियन 17 फरवरी से उसी होटल से लापता थे जिसमें वो ठहरे थे.

कहीं ये प्लान तो नहीं था?

दरअसल, केरल के कई लोग इजरायल में तेल अवीव, यरुशलम और देश के अंदरूनी इलाकों में कई छोटे-मोटे काम कर रहे हैं. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, बीजू को उसी के किसी जानने वाले ने आश्रय दिया था.

वहीं, इजरायल सरकार ने उसके वीजा और पासपोर्ट को रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय और भारत में इजरायल के दूतावास से संपर्क किया और सरकार की इस कार्रवाई ने बीजू की वहां अवैध रूप से रुकने की योजना को विफल कर दिया.

आईएएनएस के मुताबिक, इधर, बीजू को भी इस बात का एहसास हो गया होगा कि इंडियन एंबेसी ने साथ नहीं दिया तो इजरायल में रहना मुश्किल हो जाएगा और इसलिए, उसने भारत वापस आने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: Kerala Farmer: सरकारी दौरे पर इजराइल गया केरल का किसान हुआ लापता, जानें क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget