एक्सप्लोरर

Kerala Exit Poll 2021: क्या लेफ्ट का गढ़ बचा पाएंगे पिनराई विजयन? जानें- किस पार्टी को कितनी फीसदी वोट मिलेंगे

Kerala Exit Poll Result 2021: केरल में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 1 जून 2021 को खत्म हो जाएगा. वर्तमान में यहां सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है.

Kerala Exit Poll: दक्षिण भारत के राज्य केरल को लेफ्ट का गढ़ माना जाता है. फिलहाल राज्य में पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ की सरकार है. राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 6 अप्रैल को वोट डाले गए थे. राज्य में सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की जरूरत है.

मौजूदा सीएम पिनराई विजयन चुनाव के दौरान दावा करते रहे हैं कि एक बार फिर राज्य में उनकी सरकार बनेगी. वहीं विपक्षी यूडीएफ का दावा है कि जनता ने उनके पक्ष में वोट दिया है. किसके दावों में कितना दम है इसका फैसला 2 मई को हो जाएगा जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे. लेकिन नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़, सी-वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल लेकर आया है.

एलडीएफ की सरकार बन सकती है

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर से एलडीएफ की सरकार बन सकती है. हालांकि यूडीएफ भी कड़ी टक्कर देते नजर आ रहा है. इस बार एलडीफ को 42.8 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं यूडीएफ के खाते में 41.4 फीसदी वोट शेयर जा सकता है. बीजेपी को 13.7 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं. अन्य के हिस्से 2.1 फीसदी वोट शेयर का अनुमान है.

किसे कितने वोट शेयर का अनुमान?

एलडीएफ- 42.8%
यूडीएफ- 41.4%
बीजेपी- 13.7%
अन्य के खाते में- 2.1%

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या रहे थे?

पिछले चुनाव में एलडीएफ ने 91 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 47 सीटों पर सफलता पाई थी. बीजेपी को एक सीट पर जीत हासिल करने में कामयाबी मिली थी और एक सीट अन्य के हिस्से में गई थी. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 98 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. सीपीआई ने 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सीपीएम ने 84 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 58 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने 87 सीटों पर किस्मत आजमाया और 22 सीटों पर सफलता मिली. एनसीपी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो पर कामयाबी हासिल की थी. इंडियन यूनियन मुस्मिल लीग (आईयूएमएल) ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की थी. जेडीएस को पांच में से तीन पर जीत मिली थी.

मौजूदा सरकार का कार्यकाल 1 जून 2021 को खत्म हो जाएगा

केरल में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 1 जून 2021 को खत्म हो जाएगा. वर्तमान में यहां सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है. पिनाराई विजयन राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

(नोट- बंगाल में 8 चरण की वोटिंग आज खत्म हुई है जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हो गई थी. एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में एक लाख 88 हजार 473 मतदाताओं की राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 83 हजार वोटर शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर पल्स माइनस तीन फीसदी है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget