एक्सप्लोरर

Pinarayi Vijayan On Congress: कांग्रेस पर बरसे पिनराई विजयन, बोले- सांप्रदायिकता पर बीजेपी जैसा है रुख

Pinarayi Vijayan Attacks Congress: पिनराई विजयन ने पुथुपल्ली उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान सांप्रदायिकता के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी का रुख एक जैसा बताया.

Pinarayi Vijayan Slams Congress: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार (30 अगस्त) को आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी का सांप्रदायिकता पर एक जैसा रुख है. उन्होंने कांग्रेस पर केरल के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया. 

बीजेपी का जो रुख है वही कांग्रेस का- पिनराई विजयन

विजयन ने कहा कि कांग्रेस कभी भी सांप्रदायिकता के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार नहीं कर पाई जबकि वह खुद के धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करती है. उन्होंने कहा कि पुराने अनुभव दिखाते हैं कि इस मुद्दे पर बीजेपी का जो रुख है, वही कांग्रेस का है.

विजयन ने कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेता की आलोचना करनी पड़ी. अय्यर ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव 'सांप्रदायिक' थे और उन्हें देश में 'बीजेपी का पहला प्रधानमंत्री' कहा था.

कांग्रेस पर बीजेपी के साथ गठबंधन करने का लगाया आरोप

विजयन ने कहा कि कांग्रेस की केरल इकाई का भी यही रुख है क्योंकि उसने स्थानीय निकाय चुनाव में सीटों के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. विजयन ने पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान के तहत कोट्टायम में कुछ स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और पुथुपल्ली से विधायक ओमन चांडी का इस साल जुलाई में निधन हो गया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

INDIA अलायंस का हिस्सा है पिनराई विजयन की पार्टी

बता दें कि केरल के सीएम पिनराई विजय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दिग्गज नेता हैं. उनकी पार्टी भी विपक्षी गठबंधन 'INDIA' का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है. विजयन के ये बयान 'इंडिया' अलायंस की मुंबई में होने वाली तीसरी बैठक से एक दिन पहले आए.

यह भी पढ़ें- राहुल, नीतीश, ममता, केजरीवाल, उद्धव और अखिलेश...पीएम चेहरे पर MVA ने कहा- 'हमारे पास तो कई हैं, BJP में सिर्फ एक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget