एक्सप्लोरर

‘जहां खरीद फरोख्त नहीं कर पाते वहां राज्यपालों के जरिए हो रहा अतिक्रमण’, केरल के सीएम विजयन का केंद्र पर वार

Kerala CM Pinarayi Vijayan: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र सरकार पर हमला किया है और राज्यपालों के जरिए अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है. उनका ये बयान कुलपतियों को लेकर तनातनी के बीच आया है.

Kerala CM On Union Government: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार, 08 नवंबर 2022 को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों में जब खरीद-फरोख्त संभव नहीं होती तो वह (केंद्र) राज्यपालों का इस्तेमाल करके उन सरकारों और विधानसभाओं की शक्तियों का अतिक्रमण करने का प्रयास करते हैं.

केंद्र सरकार के खिलाफ विजयन का आरोप उनकी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों और राज्य विधानसभा से पारित विधेयकों पर रोक लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर जारी खींचतान के बीच आया है.

क्या कहा सीएम विजयन ने?

विजयन ने कहा, “कई राज्यों में, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त चल रही है. हमें 'घोड़ा' शब्द को किसी और चीज से बदलना पड़ सकता है क्योंकि कीमतें अब वास्तव में बढ़ गई हैं. जहां यह संभव नहीं है, वहां राज्यपालों को राज्य सरकारों और विधानसभाओं के अधिकार का अतिक्रमण करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.” विजयन इसरो कर्मचारी संघ के स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे.

राज्यपाल और विजयन में ठनी

केरल में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच तनातनी चल रही है. पिछले काफी दिनों से दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. गौरतलब है कि केरल सरकार ने हाल ही में विश्वविद्यालयों से संबंधित कानून में संशोधन कर कुलपतियों की नियुक्ति में राज्यपाल के अधिकारों में कटौती कर दी थी. इसे लेकर भी राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच तनातनी चल रही थी.

क्या है पूरा मामला?

केरल राजभवन पीआरओ के अनुसार, राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने 24 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे तक 9 विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस्तीफा सौंपने का आदेश दिया था. राज्यपाल ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति के समय यूजीसी के नियमों की अनदेखी हुई है. राज्यपाल के इस आदेश से राज्य की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट भी हैरान हो गई. एलडीएफ का मानना है कि राज्यपाल केरल में आरएसएस की विचारधारा को फैलाना चाहते हैं. बता दें कि कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपति ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Kerala: 'वित्त मंत्री को पद से हटाएं', केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के आदेश पर बवाल, CM ने कहा- नहीं लेंगे एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
सरकार-विपक्ष में टूटा गतिरोध, एंटी पेपर लीक बिल पर कल चर्चा-वोटिंग
सरकार-विपक्ष में टूटा गतिरोध, एंटी पेपर लीक बिल पर कल चर्चा-वोटिंग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget