एक्सप्लोरर

केरल: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरेआम गाय काटने का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: केरल में कथित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गाय काटे जाने के वायरल वीडियो पर बवाल मचा हुआ है. कल रात केरल बीजेपी अध्यक्ष राजशेखरन ने ये वीडियो अपलोड किया. राजशेखरन ने ट्वीट कर कहा कि सरेआम बीच सड़क पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोवध किया. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इस वीडियो को दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने भी शेयर किया. तेजिंदर बग्गा ने ट्वीट कर लिखा, ''कांग्रेस ने खाली ये गाय नही काटी बल्कि 100 करोड़ हिन्दुओ को चुनौती दी है. 100 करोड़ हिन्दुओ की को भावनाओ को भड़काने के काम किया है.'' बीजेपी यूथ कांग्रेस पर आरोप लगा रही है लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभी इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वापपंथी छात्र संगठन ने विरोध में की बीफ पार्टी पशुओँ की खरीद-फरोख्त से जुड़े केंद्र सरकार के नियम के खिलाफ केरल में बवाल मचा है. वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने कल केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सामने बीफ पकाकर खाया.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी लिखा खत केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नए नियम के खिलाफ पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. विजयन ने प्रधानमंत्री को लिखी अपनी चिट्ठी में नियम खत्म करने की मांग की है. कहा है, "मैं आपसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करता हूं और नए प्रतिबंधों को हटाने की मांग करता हूं, ताकि देश के लाखों पशुपालकों, किसानों की आजीविका को सुरक्षित किया जा सके और संविधान के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा भी की जा सके."

विजयन ने कहा कि केरल में आबादी का बड़ा हिस्सा मांसाहारी है और देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी यही स्थिति है. विजयन ने लिखा है, "यहां तक असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी शाकाहारियों की अपेक्षा मांसाहारियों की संख्या अधिक है." विजयन ने कहा कि नए नियम लागू करने से पहले राज्यों के साथ चर्चा करनी चाहिए थी.

विपक्ष भी साध रहा है केंद्र सरकार पर निशाना नए नियम को लेकर विरोधी दल भी आवाज उठा रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि ऐसे राज्य जहां गोवध पर बैन नहीं है अगर वहां रोक लगाई जाती है तो वो लोग अपनी प्रतिक्रियाएं तो देंगे ही. जेडीयू ने कहा है कि बीजेपी को छोडकर लेफ्ट फ्रंट और सभी डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता, कार्यकर्ता और अधिकांश जनता इस बैन के खिलाफ है और सरकार को ऐसा कोई कानून बनाने से पहले राज्यों को विश्वास में लेना चाहिए था.

जिस नियम पर मचा बवाल आखिर वो है क्या ? पर्यावरण मंत्रालय ने पशु बाजार में जानवरों को कत्ल करने के मकसद से होने वाली खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है. अब मवेशी खरीदने वालों को एक हलफनामा देना होगा जिसमें ये सुनिश्चित करना होगा कि बेचे जाने वाले जानवरों का कत्ल नहीं किया जाएगा.

पर्यावरण मंत्रालय ने पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत इस पर रोक लगा दी है. पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए ये पाबंदी लगायी गयी है. जानवर की खरीदने वाले को बताना होगा कि उसे मारने के लिए नहीं बल्कि कृषि उद्देश्य के लिए खरीदा जा रहा है. यानि अब बैल, गाय, भैंस, स्टीयर, बछड़ों और ऊंट को खरीदने से पहले एक अंडरटेकिंग देनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget