एक्सप्लोरर

मलयालम अभिनेत्री ने मॉल में लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, बोलीं- दो लड़कों ने हाथ छूआ और पीछा किया

कोच्चि में एक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि एक मॉल में दो लड़कों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. जिसके बाद अब मामले की जांच शुरू हो गई है.

कोच्चि: एक मलयालम अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को यहां एक मॉल में दो व्यक्तियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. केरल में इस घटना की व्यापक निंदा की गयी है. इस घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने स्वत: ही मामला दर्ज किया है.अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि अपनी मां, बहन और भाई के साथ खरीददारी के दौरान वह किस अनुभव से गुजरी है. अपने पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि दो व्यक्ति उसके पीछे से आये और उनमें से एक ने उसका हाथ स्पर्श किया. उन्होंने लिखा, ‘‘चूंकि मैं हतप्रभ रह गयी, इसलिए मैं तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दे पायी.’’ अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि दोनों ने संभवत: उनका व उनकी बहन का पीछा किया.

मां के आते ही वो वहां से चले गये- अभिनेत्री

उन्होंने लिखा, ‘‘ जब मेरी मां और भाई सामान लेने में व्यस्त थे, सू व मैं सामान वाली कार्ट बिल काउंटर पर ले जाने का प्रयास कर रही थीं. वे फिर मेरे पास आए और इस बार उनमें से एक ने मुझसे और मेरी बहन से बात करने का दुस्साहस किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब वह मुझ से बातचीत कर रहा था तब वह मेरे समीप आने का प्रयास कर रहा था. वह उन फिल्मों के नाम जानना चाहता था जिनमें मैंने काम किया है. हमने उससे अपने काम पर ध्यान देने और वहां से चले जाने को कहा. जब मेरी मां हमारे पास आयीं तब वे चले गये.’’

कोच्चि सिटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल लिया है

महिला आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसफाइन ने इस घटना की निंदा की. स्वत: ही इस घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा कि वह अभिनेत्री का बयान दर्ज करने के लिए उनसे मिलेगा. इस घटना की जांच शुरू करते हुए कोच्चि सिटी पुलिस ने कहा कि उसने सीसीटीवी फुटेज ले लिया है. उसने कहा कि चूंकि मॉल में आने वालों के नाम व संपर्क ब्योरा का रिकार्ड रखा जाता है तो ऐसे में अपराधियों की पहचान आसान होगी.

यह भी पढ़ें.

Sana Khan के पति अनस बोले-'मैंने उन्हें फ़िल्में छोड़ने के लिए फोर्स नहीं किया, छोटी सोच के लोग गंदी बातें करते हैं

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा- ब्राह्मणों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को पुस्तक से हटाया जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget