एक्सप्लोरर

बिना पैसे चुकाए लैपटॉप चुरा कर होटल से भागा शख्स, जाते-जाते कर्मचारियों को मिठाई भी बांटीं

केरल में 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने होटल कर्मचारी को चकमा  देकर बिना बिल चुकाए फरार हो गया. आरोपी ने होटल से एक लैपटॉप भी चुराया, मामले की छान-बीन कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Thiruvananthapuram: होटलों में ठहरने और बिल चुकाए बगैर वहां से चले जाने के आरोप में 65 वर्षीय एक व्यक्ति को केरल में कोल्लम रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के बीचो-बीच स्थित होटल द्वारा हाल में की गई एक शिकायत पर विंसेंट जॉन को गिरफ्तार किया गया, जहां वह ठहरा था और बिल चुकाए बगैर वहां से चला गया था. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु स्थित तूतुकुडी के रहने वाले जॉन ने होटल से एक लैपटॉप भी चुराया था, जिसे कोल्लम में एक दुकान से बरामद किया गया.

आरोपी ने होटल कर्मचारी को दिया चकमा 

पुलिस ने बताया कि वह जब होटल में गया था, तब उसके तौर-तरीकों को देखकर अग्रिम राशि नहीं ली गई थी. उन्होंने बताया कि जॉन ने होटल के कर्मचारियों को मिठाइयां बांटी और जिस दिन वह वहां से गया था, उसने कहा था कि वह लौटेगा और अपने लौटने तक 100 लोगों के लिए भोज की व्यवस्था करने को उनसे कहा था.

आरोपी पूर्व में भी इस तरह के अपराध कर चुका हैं

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसने पूर्व में केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा में कई बार इस तरह के अपराध किए हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई से पुलिस द्वारा भेजी गई सूचना के अनुसार ज्यादातर अपराध उस महानगर में किए थे. कई अन्य राज्यों से भी इस तरह की सूचना मिल रही है.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि जॉन के होटल से जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की और उसके मोबाइल फोन नंबर और होटल की सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तस्वीर का उपयोग कर कोल्लम में उसके मौजूद होने का पता लगाया. उन्होंने बताया कि कोल्लम पुलिस की मदद से छावनी पुलिस थाने की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. शुरुआत में, आरोपी ने पुलिस के समक्ष कहा था कि वह अकेला है और उसका कोई परिवार नहीं है.

ये भी पढ़े : Telangana: हाई कोर्ट से तेलंगाना सरकार को झटका, BRS विधायकों की खरीद फरोख्त की जांच CBI को सौंपी, SIT पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget