एक्सप्लोरर

प्रदर्शनकारियों ने इस देश की संसद में लगा दी आग तो भारत सरकार ने जारी कर दी एडवाइजरी, जानें क्या कहा

Kenya News: केन्या में इस समय विवादास्पद विधेयक को लेकर को लेकर हिसंक प्रदर्शन हो रहे हैं. इसमें अभी तक 5 प्रधानकारियों की मौत हो गई है. इसी बीच भारतीय उच्चायोग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Kenya News: केन्या में इस समय करों को बढ़ाने के प्रस्ताव वाले एक विवादास्पद विधेयक को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसको लेकर  केन्या में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है. हिंसक विरोध प्रदर्शन से उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर केन्या में भारतीय उच्चायोग ने अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी.

हाल में ही केन्याई संसद द्वारा करों को बढ़ाने के प्रस्ताव वाले एक विवादास्पद विधेयक को पारित किया गया था. जिसके बाद से ही केन्या की राजधानी नैरोबी और देश के अन्य शहरों में हिंसक झड़पें और प्रदर्शन हो रहे हैं. 

जारी की गई एडवाइजरी

भारतीय उच्चायोग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए केन्या में मौजूद अभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, गैर-जरूरी आवाजाही को प्रतिबंधित करने और स्थिति सामान्य होने तक विरोध और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है.'

भारतीय उच्चायोग ने आगे कहा, 'यहां रहने वाले सभी भारतीय अपडेट के लिए स्थानीय समाचार, वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल की मदद ले सकते हैं. भारत सरकार हालत पर नजर बनाए हुए हैं. आधिकारिक अनुमान के अनुसार, इस समय केन्या में 20,000 भारतीय रह रहे हैं. 

प्रदर्शनकारियों ने की थी संसद में घुसने की कोशिश 

विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को केन्या की संसद में घुसने की कोशिश की थी और आग लगा दी थी. जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी. इस गोलीबारी में कम से कम पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. दर्शनकारियों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली बहन नैरोबी ओबामा भी हैं. 

केन्या के राष्ट्रपति ने जारी किया बयान 

हालात को लेकर केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है. टैक्स डिबेट को खतरनाक लोगों ने प्रभावित किया है. इन लोगों की पहचान की जा रही है. देशद्रोही घटनाओं पर हम तुरंत एक्शन लेंगे.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget