एक्सप्लोरर

के. चंद्रशेखर राव दूसरी बार बने तेलंगाना के सीएम, पद और गोपनीयता दिलाई गई शपथ

के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना के दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. आज दोपहर 1.30 बजे प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे पहले उनकी पार्टी ने 119 सीटों वाली तेलंगाना विधानसभा में 88 सीटें जीतकर जोरदार विजय पताका लहराया है.

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ ली. प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने दोपहर 1.30 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

इससे पहले टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय तेलंगाना भवन में एक बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना था. यहां उन्होंने बैठक के बाद कहा था कि चूंकि निर्वाचन आयोग को एक राजपत्रित अधिसूचना जारी करनी है, इसलिए पूरे मंत्रिमंडल के गठन में कुछ दिन लग सकते हैं.

केसीआर ने नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्यपाल को अपना इस्तीफा पहले ही भेज दिया था. उन्होंने इससे पहले कहा था कि वह अपने मंत्रिमंडल में सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेंगे.

राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के तहत मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 सदस्य हो सकते हैं. इससे पहले तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार व निर्वाचन अयोग के मुख्य सचिव एस.के.रुडोला ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी थी.

तेलंगाना में सात दिसंबर को हुए चुनाव में 119 सदस्यीय विधानसभा में टीआरएस को 88 सीटें हासिल हुई हैं. केसीआर ने धमाकेदार तरीके से अपनी दूसरी पारी का प्रदेश में आगाज किया है.

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश का सीएम कौन: अनुभवी कलमानाथ या युवा जोश सिंधिया, जानें दोनों की खूबियां-खामियां

संसद हमला: अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को प्रधानमंत्री ने किया सलाम

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget