एक्सप्लोरर

कश्मीर: नहीं मिला 6 दिन से लापता जवान, कपड़े मिलने के बाद परिवार ने आतंकियों से शव देने की अपील की

24 साल के राइफलमैन शाकिर मंजूर दो अगस्त को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरमैन स्थित अपने घर से निकले थे. इसके बाद से वह लापता हैं.

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से एक भारतीय जवान पिछले छह दिनों से लापता है. जवान के अगवा होने के चार दिन बाद सेब के एक बाग में उसके कपड़े मिले. अब जवान ने परिवार ने आतंकवादियों से अपील की है कि अगर वह मारा गया है तो उसके शव को सौंप दें. वहीं सुरक्षाबलों ने भी अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

अगवा सैनिक के कपड़े शुक्रवार को शोपियां के लंडूरा गांव के एक बाग में मिले थे, जिसके बाद सैनिक का पता लगाने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था. हालांकि किसी भी आतंकवादी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है. अपहर्ताओं ने जवान के निजी वाहन को भी आग के हवाले कर दिया था.

परिवार की अपील 24 साल के राइफलमैन शाकिर मंजूर दो अगस्त को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरमैन स्थित अपने घर से निकले थे. इसके बाद से वह लापता हैं. माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने उनका अपहरण किया है. शाकिर मंजूर के पिता ने आतंकियों से गुहार लगाई है कि वह उसे जिंदा छोड़ दें. उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मेरा बेटा एक सैनिक था. मैं मुजाहिदीन से उसे माफ करने की अपील करता हूं, अगर वो कर सकते हैं... अगर वे उसे माफ नहीं कर सकते हैं, तो कृपया उसका शरीर हमें वापस कर दें. यह हमारा अधिकार है."

शाकिर के पिता ने कहा, उनके बेटे ने घर से निकलने के बाद तुरंत उन्हें फोन किया. शाकिर ने उन्हें बताया ति रास्ते में उसे एक दोस्त मिला है और उसे एक घंटा लगेगा. पिता ने कहा, 'वह मुझे इशारा कर रहा था कि उसका अपहरण कर लिया गया है. बाद में पता चला कि उसकी कार को घर से एक किमी से भी कम दूर रोका गया था और कुछ लोग उसमें सवार हुए थे. कुलगाम के नेहामा गांव में शाकिर की कार को छोड़ दिया गया और जला दिया गया, वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया. परिवार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उसके बाद क्या हुआ.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल की क्या है प्राथमिकता? पढ़ें- मनोज सिन्हा क्या बोले जम्मू कश्मीर से पिछले साल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आई हिंसा में कमी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget