एक्सप्लोरर

Kashmir-Kanyakumari Highway: 'अगले साल से शुरू होगा कश्मीर-कन्याकुमारी को जोड़ने वाला नया हाईवे', बोले नितिन गडकरी

Kashmir-Kanyakumari Highway: कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर बहुत जल्द आसान होने वाला है. परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माणाधीन राजमार्गों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है.

Kashmir-Kanyakumari Highway: परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक, भारत के सुदूर उत्तर और सुदूर दक्षिण में, नवनिर्मित राजमार्गों के उद्घाटन की तारीख बता दी है. नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले साल की शुरुआत में नई सड़क तैयार हो जाएगी. दरअसल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए नए राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण कर रहा है. इन राजमार्गों में कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ने वाला नया राजमार्ग सबसे लंबा राजमार्ग होगा हाईवे होगा. 

परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने राजमार्गों के बारे में बात करते हुए कहा कि- 'कश्मीर से कन्याकुमारी सड़क हमारे लिए एक सपना था और यह सपना 2024 की शुरुआत तक सच हो जाएगा. अब रोहतांग से लद्दाख तक चार सुरंगें बनाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि एक नई सड़क के निर्माण से दिल्ली और चेन्नई के बीच की दूरी करीब 1 हजार 312 किलोमीटर तक कम हो जाएगी. '

35000 करोड़ की लागत से 3 कॉरीडोर का निर्माण

ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बन रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) के श्रीनगर-बनिहाल खंड का दौरा करने पहुंचे नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि- 'जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए 35,000 करोड़ रुपये की लागत से 3 कॉरीडोर बनाए जा रहे हैं. इसके अंतर्गत जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से आगे श्रीनगर तक के पहले कॉरीडोर में श्रीनगर से बनिहाल खंड का समावेश होता है. 16,000 करोड़ रुपये की लागत से 250 किमी लंबाई का यह 4-लेन मार्ग बनाया जा रहा है. इसमें से 210 किमी मार्ग का 4-लेन पूरा हुआ है, जिसमें 21.5 किमी की 10 टनल भी शामिल हैं.'

13 किमी लंबी जोजिला सुरंग का निर्माण

परिवहन मंत्री ने बताया कि 13 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग बनाई जा रही है. इस सुरंग का निर्माण समुद्र तल से 11,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर किया जा रहा है जो कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने का काम करेगा. इस सुरंग से लद्दाख जैसे देश के दूरदराज के हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी और जोजिला दर्रे पर निर्भरता को कम करेगी. इसकी एक खासियत यह भी रहेगी कि एक बारहमासी सड़क होगी जो भारी बर्फबारी में दुर्गम रहती है.

ये भी पढ़ें: Viral Video: हाथ में सिगरेट लेकर लड़कियों ने हंसते हुए गाया राष्ट्रगान, BJP नेता बोले- 'तुरंत गिरफ्तार किया जाए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget