एक्सप्लोरर

Kashmir Biryani Scam: 43 लाख की बिरयानी घोटाला केस में एफआईआर दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

एसीबी ने जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन (JKFA) के अधिकारियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल से मिले 45 लाख रुपये के दुरुपयोग की एफआईआर दर्ज की है.

Kashmir Biryani Scam: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जम्मू-कश्मीर फुटबॉल संघ (Jammu and Kashmir Football Association) में एक घोटाले का पर्दाफाश किया. एसीबी ने जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन (JKFA) के अधिकारियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल से मिले 45 लाख रुपये के दुरुपयोग की एफआईआर दर्ज की.

एसीबी अधिकारियों के अनुसार जेकेएफए के पूर्व अध्यक्ष जमीर अहमद ठाकुर, कोषाध्यक्ष एस एस बंटी, मुख्य कार्यकारी एस ए हमीद, जिला अध्यक्ष जेकेएफए फैयाज अहमद, और अन्य सहित जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों पर झूठे और मनगढ़ंत बिल तैयार करके पैसे निकालने का मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने किन धाराओं के तहत दर्ज की एफआईआर?
एसीबी ने जेके पीसी अधिनियम 2006 की धारा 5(2) और धारा 465, 467, 468, 471 की धारा 5(1)(सी), 5(1)(डी) 30/22 के तहत एफआईआर दर्ज की है. एसीबी के अधिकारियों के अनुसार सोपोर के मुश्ताक अहमद भट द्वारा एक शिकायत दर्ज कराने के बाद ब्यूरो द्वारा प्रारंभिक जांच की गई. इस शिकायत में आरोप था कि जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और अन्य सरकारी और अर्ध-सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए धन में घोटाला किया गया है.

खेलो इंडिया के लिए कितना पैसा दिया गया?
खेल परिषद के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल मैच के लिए राज्य भर में खेलो इंडिया और मुफ्ती मेमोरियल गोल्ड कप जैसे टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए पैसा दिया गया था. जांच में पाया गया कि कि जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने मुगल दरबार, पोलो व्यू श्रीनगर जैसे रेस्टोरेंट को 43,06,500 रुपये बिरयानी के लिए दिये. जांच में पता चला कि पूरे कश्मीर में किसी भी जिले में किसी भी टीम को खाने के लिए बिरयानी नहीं दी गई.

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निकले पैसे 
इसी तरह विभिन्न गतिविधियों में डॉक्युमेंट के फोटो स्टेट के लिए जिन पैसों का भुगतान किया गया वो बिल फर्जी थे. जांच के दौरान ये भी पता चला कि जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा कश्मीर डिवीजन के लिए जारी किए गए 50 लाख रुपये के बजट में 43,06,500 रुपये की राशि निकाली गई. जो फर्जी और जाली बिल या दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई. 

इस जांच में यह भी पाया गया कि जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल (Jammu and Kashmir Sports Council) ने इन फंड्स को जम्मू कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यक्रम शुरू होने से पहले उपयोग किया. जांच में पता चला कि इन सभी बिलों में एक ही व्यक्ति की लिखावट है. इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन इस मामले ने राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जनता के पैसे के दुरुपयोग का काला चिट्ठा सबके सामने सा दिया है.

Monsoon Session: महंगाई पर वित्त मंत्री लोकसभा में दे रही हैं जवाब, कहा- भारत का मंदी की चपेट में आने का कोई सवाल ही नहीं

Jabalpur Hospital Fire: जबलपुर में अस्पताल में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत, CM शिवराज ने किया मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget